भूपेन्द्र कुमार जोशी

हिमालय तथा पर्वतों सम्बन्धी कुछेक अध्ययन। कुछ किताबें संपादित तथा शोधपत्र प्रकाशित। गिरि विकास संस्थान के निदेशक तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। अनेक विशेषज्ञ समितियों के सदस्य।

Read More

मनोहर श्याम जोशी

1954-1963 आकाशवाणी दिल्ली और केन्द्रीय सूचना सेवा (फिल्म प्रभाग), बम्बई में सेवारत। दिल्ली से प्रकाशित दिनमान में सहायक संपादक। 1967-82 में ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’ में संपादक। ‘वीकेंड रिव्यू’ का संपादन। 1984 से स्वतंत्र लेखन। हम लोग, बुनियाद, हमराही, जमीन आसमान, मुंगेरीलाल के हसीन सपने, कक्का जी कहिन जैसे चर्चित और लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों का लेखन। कुरु-कुरु स्वाहा, कसप, अधिकारिणी, बुनियाद, एक और पेंच, हरिया हरक्यूलिस की हैरानी (उपन्यास), मन्दिर के घाट की पौडि़यां (कहानी संग्रह), बातों-बातों में (साक्षात्कार), कक्का जी कहिन (व्यंग्य), आदि रचनाओं का लेखन। दो फीचर फिल्मों की पटकथा लेखन। दुर्लभ व्यक्तित्व (कहानी संग्रह) के लिए उ.प्र. हिन्दी संस्थान पुरस्कार।कसप (उपन्यास) के लिए म.प्र. साहित्य परिषद पुरस्कार। मंदिर के घाट की पौडि़याँ (कहानी संग्रह) के लिए शारदा सम्मान।

Read More

महेश चन्द्र जोशी

एन.टी.सी. समूह की सम्पूर्ण निर्यात गतिविधियों का निर्देशन.एक सार्वजनिक क्षेत्र के अत्यन्त लाभकारी खुदरा कार्यक्रम में उत्तर भारतीय क्षेत्र का नेतृत्व।सम्प्रति- महाप्रबन्धक एस.के.डी., पैसिफिक,चीन।

Read More

रघुवर दत्त जोशी

अनेक सरकारी पदों पर रहने के बाद वर्तमान में डायरेक्टर जनरल ऑव इन्वेस्टिगेशन एण्ड रजिस्ट्रेशन, भारत सरकार में कार्यरत हूँ। युवाओं के नाम संदेशः ऊँचा लक्ष्य रखें, महत्वाकांक्षी बनें, अपने में विश्वास रखें और हर कठिन काम को करने के लिए तैयार रहें।

Read More

शिवदत्त जोशी

कुटैव छोड़ो अभियान के अंतर्गत समाज और राष्ट्र के प्रत्येक वर्ग से व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित कर उन्हें कुटैव के सम्बंध में बताया तथा उसे त्यागने हेतु प्रेरित किया। फलस्वरूप समाज के बड़े हिस्से ने इन विचारों तथा आन्दोलन को आत्मसात करते हुए बुराइयों को त्यागा। वर्तमान पता : चाय छोड़ो भवन, सखावत गंज, मल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी (नैनीताल)

Read More

शेखर जोशी

कोसी का घटवार (1958), साथ के लोग (1978), हलवाहा (1981), मेरा पहाड़ (1989), एक पेड़ की याद (1987), नौरंगी बीमार है (1990), डांगरी वाले (1994), प्रतिनिधि कहानियाँ (1994) और दस प्रतिनिधि कहानियाँ (1997) आदि कहानी संग्रह प्रकाशित। पत्र- पत्रिकाओं में कविताएं/लेख आदि प्रकाशित। ‘धर्मयुग’ कहानी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार (1955), उ.प्र. हिन्दी संस्थान का महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार (1987) एवं साहित्य भूषण पुरस्कार (1995), प्रतिष्ठित ‘पहल’ सम्मान (1997)।प्रायः सभी प्रादेशिक भाषाओं तथा अंग्रेजी, रूसी, जापानी, चेक, पोलिश भाषाओं में कहानियों के अनुवाद प्रकाशित/प्रसारित।

Read More

श्रीकृष्ण जोशी

हाईस्कूल से एम.एससी. तक सभी कक्षाओं में प्रथम श्रेणी; एम.एससी. में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान मिलने पर विद्यांत स्वर्ण पदक; इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवक्ता, 1957-65; विजिटिंग लेक्चरर, केलीफोर्निया विश्वविद्यालय, अमेरिका, 1965-67; प्रोफेसर, रुड़की विश्वविद्यालय, 1967-86; निदेशक, राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला, नई दिल्ली, 1986-91 महानिदेशक, सी.एस.आई.आर., नई दिल्ली, तथा सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, 1991-95 विक्रम साराभाई प्रोफेसर, जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च, बंगलौर, 1995-97; चेयरमैन, रिक्रूटमेंट एण्ड एसेसमेंट सेंटर, डी.आर.डी.ओ., दिल्ली; इमेरिटस साइंटिस्ट, राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला, नई दिल्ली, 2000; फ़ैलो, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इन्सा), 1974 होनरेरी; सेक्रेटरी, इन्सा (1983-86), विदेश सचिव, इन्सा (1989-92), अध्यक्ष, इन्सा (1993-95); फ़ैलो, भारतीय विज्ञान अकादमी (1974), फौरेन मेम्बर रूसी विज्ञान अकादमी (1974); उपाध्यक्ष, भारतीय विज्ञान अकादमी (1989-91); अध्यक्ष विज्ञान कांग्रेस (1996-97)। अध्यक्ष, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (2001-02)। वातुमल मेमोरियल प्राइज, 1965; शांतिस्वरूप भटनागर अवार्ड, 1972; सी.एस.आई.आर. सिल्वर जुबली अवार्ड, 1973; मेघनाद साहा अवार्ड, 1974; फिक्की अवार्ड, 1990; डा. महेन्द्रनाथ सरकार प्राइज, 1989; गोयल प्राइज, 1993; सीवी रमन मेडल, 1999 (पद्मश्री, 1991) डी.एस.सी. (मानद, कुमाऊँ वि.वि.-1994, कानपुर वि.वि.-1995 व बनारस हिन्दू वि.वि.-1996); पद्म भूषण (2003)। अब तक 20 विद्यार्थियों का शोध निर्देशन किया और 180 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित किए।

Read More