ओम प्रकाश आर्य

पढ़ना, लिखना, समझना और समझाना। युवाओं के नाम संदेशः क्षेत्रवादी, जातिवादी, सम्प्रदायवादी मानसिकता को उखाड़ फेंकें। नशा छोड़ें और महिलाओं, दलितों को बराबरी का दर्जा दें। अंधविश्वास मिटायें और वैज्ञानिक सोच पैदा करें। परिश्रम खासकर शारीरिक श्रम को सम्मान दें। सिर्फ़ नौकरी को जीवन का उद्देश्य न बनायें।

Read More

कृष्ण आर्य

अपने लम्बे और बेदाग प्रशासनिक अनुभव के कारण उत्तरांचल के दूसरे लोक सेवा अध्यक्ष बनाए गए। त्रिपुरा सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद पर रहे। कृषि मंत्रालय (भारत सरकार) में संयुक्त सचिव रहे. कृषि, उद्योग, परिवहन, ग्रामीण विकास एवं पंचायत, पर्यटन, सांस्कृतिक कार्य एवं प्रचार आदि मंत्रालयों व चकमा शरणार्थी राहत व पुनर्वास, त्रिपुरा सरकार आदि में कमिश्नर व सचिव स्तरीय पदों पर कार्य किया। मणिपुर के कई जिलों में जिलाधिकारी भी रहे।

Read More

ज़हूर आलम

चर्चित नाट्य संस्था ‘युगमंच’ का कई वर्षों से संचालन। इस संस्था से नाटकों का अक्षर ज्ञान लेकर 16 कलाकार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली और 5 पुणे फिल्म टी.वी. संस्था में गये, जो किसी संस्था के लिए एक कीर्तिमान है। हिन्दी रंग जगत में अभिनेता, निर्देशक के रूप में राष्ट्रीय नाट्य उत्सवों में भागीदारी। कई फिल्मों, टी.वी. सीरियल, टेली फिल्मों में अभिनय। साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कविता, गजलें प्रकाशित।

Read More

दीपा अग्रवाल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बी.ए. तथा एम.ए. की परीक्षाओं में बालिकाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण तथा रजत पदक।बाल साहित्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार एशियन एज द्वारा आयोजित कहानी प्रतियोगिता में ‘क्रेडल सौंग’ को प्रथम पुरस्कार आस्ट्रिया व भारत सरकार द्वारा फ़ैलोशिप।युवाओं के नाम संदेशः हमेशा आगे देखिए और अपने आपको किसी से कम मत समझिए।

Read More

दया किशोर आर्य

बड़े कमजोर हालात में छात्रावृत्ति के सहारे पढ़कर IPS में निकल जाने को मैं उपलब्ध् मानूंगा।ईमानदारी, कर्मठता, लगनशीलता व विनम्रता का सहारा लेकर जहाँ भी रहा सफल ही रहा।राजनीतिक प्रश्रय या अन्य प्रकार की बैसाखियों के बिना पहला IPS निदेशक बी.एस.एफ. अकादमी, महानिदेशक (पुलिस) मध्यप्रदेश, महानिदेशक आई.टी.बी.पी., महानिदेशक एन.एस.जी. एवं अंततः भारत के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल बी.एस.एफ. का महानिदेशक बन सका।सेवानिवृत्ति के बाद राज्यपाल उ.प्र. का सलाहकार रहा।पर्वतारोहण, एडवेंचर वाटर स्पोर्टस, पर्यावरण व युवा कार्यों से आज भी प्रणेता के रूप में सम्बद्ध हूँ।

Read More

सी.पी. आर्य

1976 में भारतीय कस्टम व एक्साइज सर्विस में सेवा प्रारम्भ की।राजस्व विभाग में आने पर देश के अनेक नगरों में असिस्टेंट/डिप्टी कलक्टर के रूप में कार्य किया। केन्द्रीय राजस्व अभिसूचना, नई दिल्ली में उप/सहायक निदेशक के पद पर कार्य किया।वर्तमान में कमिश्नर उत्पाद कर के पद पर मुम्बई में तैनात।

Read More

टॉम आल्टर्स

1972 में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पुणे में अभिनय में दाखिला लिया और 1974 में स्वर्णपदक के साथ डिप्लोमा पूरा किया। 1974 से बम्बई फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता। अब तक 160 फिल्मों व 50 टीवी सीरियलों में काम कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त रंगमंच व लेखन में सक्रिय। चर्चित फिल्मों में चरस, शतरंज के खिलाड़ी, चमेली मेमसाब, क्रांति, देस परदेश, सल्तनत, राम तेरी गंगा मैली, परिंदा, आशिकी, गुमराह, सरदार, सलीम लंगड़े पे मत रो व शहीद उधम सिंह।टीवी सीरियल जुगलबंदी, भारत एक खोज, जुनून, जुबान संभाल के, घुटन, साम्राज्य, नजदीकियां, दायरे, सहर, कैप्टन व्योम व तारा उल्लेखनीय। क्रिकेट पर लिखी पुस्तक पेंगुइन बुक्स द्वारा प्रकाशित।अनेक टीवी मैगजीनों और समाचार पत्रों में खेल स्तंभों में नियमित लेखन।

Read More