ललित पाण्डे

उत्तराखण्ड सेवानिधि तथा इसके पर्यावरण शिक्षा संस्थान के माध्यम से उत्तराखण्ड में शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण एवं आंचलिक विकास के विभिन्न पक्षों पर कार्य। ग्रामीण स्वास्थ्य तथा संसाधनों का विश्लेषण भी करने का प्रयास किया। अनेक संस्थाओं को सेवानिधि के माध्यम से आर्थिक तथा तकनीकी सहयोग देने में सतत् सक्रिय। उत्तराखण्ड के पहले आधुनिक एटलस को प्रकाशित करने के साथ अनेक पुस्तकों का प्रकाशन। सम्प्रति- उत्तराखण्ड सेवा निधि पर्यावरण शिक्षा संस्थान अल्मोड़ा के निदेशक।

Read More

राकेश पाण्डे

लगभग 150 फिल्मों में अभिनेता के रूप में काम किया। भोजपुरी, पंजाबी, राजस्थानी, ब्रज, हरियाणवी, नेपाली, कन्नड़ आदि भाषाओं की फिल्मों में नायक की भूमिका की। भोजपुरी की दो फिल्मों का निर्देशन किया। अब ‘मानस का हंस’ टीवी सीरियल का निर्देशन।

Read More

योगेश पाण्डे

1974 में एम.इ. डिग्री लेकर, भारतीय संचार सेवा में नियुक्ति पायी। बहुत जिम्मेदारियाँ थी। सब कुछ निभाते हुए 1983 में संचार मंत्रालय के उप निदेशक पद पर पहुँचा। सी.डॉट. की अहम् जिम्मेदारी निभाते हुए 26 मई 2003 को इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लि., बंगलोर का अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक बना। दूर संचार से जुड़ते हुए कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियाँ शोध उपकरण के उत्पाद तथा पत्र-पत्रिकाओं में लेखन भी किया।

Read More

मृणाल पाण्डे

प्रयाग, भोपाल और दिल्ली वि.वि. में अध्यापन। वाशिंगटन डी.सी. स्थित कोरकोरन स्कूल से मूर्ति शिल्प, कला और डिजायनिंग में प्रशिक्षण प्राप्त किया। ‘टाइम्स आफ इण्डिया’ प्रकाशन समूह की प्रसिद्ध पत्रिका ‘वामा’ का सम्पादन किया। आजादी के बाद बदले हुए भारतीय परिवेश को इन्होंने अपनी कहानियों, उपन्यासों, और नाटकों में रेखांकित किया। स्टार टी.वी. और दूरदर्शन के लिए कार्य। दैनिक हिन्दुस्तान, नई दिल्ली के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत।

Read More

भुवन चन्द्र पाण्डे

मूलतः भौतिक विज्ञान का अध्यापक हूँ और मुझे प्रो. डी.डी. पन्त, प्रो. आर.के. आसुन्दी, प्रो. जी.एच. डीके जैसे प्रख्यात भौतिकविदों के साथ काम करने का सुअवसर मिला। भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई, जॉन हापकिन्स विश्वविद्यालय, अमेरिका, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़; हिमाचल विश्वविद्यालय, शिमला; बगदाद विश्वविद्यालय, ईराक; बसरा विश्वविद्यालय, ईराक; अल फतेह विश्वविद्यालय, लीबिया; वारविक विश्वविद्यालय, इंग्लैंड आदि अनेक संस्थाओं में भौतिकी शिक्षण एवं शोध किया। भौतिक विज्ञान के अलावा इतिहास में भी बहुत रुचि रही है। अनेक देशों के इतिहास का अध्ययन किया और बेबीलोन, बरसिप्पा, उर, आदम का बगीचा (ईराक); सबराता, लेप्टिस मेग्रा, सिरीन (लीबिया); बोरसिफा जैसे प्रख्यात ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण किया। कुमाउँनी, हिन्दी, अंग्रजी, उर्दू, पंजाबी, अरबी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, स्पेनी व संस्कृत भाषाओं का ज्ञान। मैंने करीब आधा विश्व देखा अमरीका, कनाडा, इंग्लैण्ड, फ्रांस, इटली, रूस, मालटा, लीबिया, मिश्र, नीदरलैण्ड, इराक, यमन, कुवैत, दुबई, लेबनान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, मालदीव आदि प्रमुख हैं।

Read More

पूर्णिमा पाण्डे

उ.प्र. राज्य संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार. रोटरी क्लब लखनऊ द्वारा सम्मानित. नेशनल स्कॉलरशिप फॉर हायर स्टडीज इन कथक डान्स, भारत सरकार. कथक नृत्यांगना के रूप में कनाडा, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, दक्षिण अमेरिका, सूरीनाम, गयाना एवं श्रीलंका आदि देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. भातखण्डे संगीत महाविद्यालय में कथक नृत्य की शिक्षिका के रूप में प्रवक्ता, रीडर, प्रोफेसर व निदेशक आदि पदों पर रहते हुए अनेक विद्यार्थियों को सफल प्रशिक्षण दिया. विद्यार्थियों के लिए ‘नृत्यांजलि’ नामक ऑडियो कैसेट तैयार किया. ‘फ्लेमेंको का एक तुलनात्मक अध्ययन और कथक’ विषय पर शोध प्रबंध पीएच.डी. डिग्री हेतु प्रस्तुत। 7वें विश्व सम्मेलन पारामारिबो, सूरीनाम में भारत का प्रतिनिधित्व.

Read More