निर्मल कुमार जोशी

निर्मल कुमार जोशी (Nirmal Kumar Joshi)

(माताः सावित्री देवी, पिताः स्व. तारादत्त जोशी)

जन्मतिथि : 15 मई 1945

जन्म स्थानः अल्मोड़ा

पैतृक गाँव : सैंजी (पट्टीविशौद) जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित

शिक्षा : प्राथमिक, माध्यमिक- नथुवाखान, तल्ला रामगढ़, ओखलकाण्डा

हाईस्कूल, इण्टर- रा.इ.का., अल्मोड़ा

बी.एससी., एम.एससी.- इलाहाबाद वि.वि.

एसोसिएशट ऑव इण्डियन फॉरेस्ट कालेज

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1959 में इण्टर पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद जाना।

प्रमुख उपलब्धियां : उत्तरांचल के प्रथम मुख्य वन संरक्षक। उत्तरांचल के आई.एफ.एस. संवर्ग के प्रथम अधिकारी, जो सबसे ऊँची पोस्ट डायेरक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट तथा विशेष सचिव भारत सरकार तक पहुँचे हैं।

युवाओं के नाम संदेशः भारतीय होने और उत्तराखण्डी होने पर गर्व करें। क्योंकि युवाओं के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इस हेतु याद रखें कि 1. ईश्वर उन्हीं की मदद करता है जो अपनी खुद मदद करते हैं। 2. आत्म विश्वास और मेहनत ही प्रतियोगिता परीक्षाओं में काम आते हैं। 3. सिर्फ़ सरकारी सेवा का सपना न देखें निजी क्षेत्र में और व्यक्तिगत रूप से भी काम किये जा सकते हैं। याद रखें कि एक पान वाला भी सम्मान के साथ बड़े अधिकारियों से अधिक अर्जित कर सकता है।

विशेषज्ञता : वन, पर्यावरण, वन्य जीवन, वन प्रशासन तथा प्रबन्धन।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है

Related posts

Leave a Comment