जाग जाग हे उत्तराखण्डि…..जै भारत जै उत्तराखण्ड

सन 1994 में पृथक उत्तराखण्ड राज्य की मांग को लेकर पहाड़ के लोगों ने एक व्यापक अहिंसक आन्दोलन चलाया था। यह एक स्वत:स्फूर्त आन्दोलन था जिसमें समाज के हर वर्ग और आयु के लोगों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। इसी दौरान लोकगायक व कवि नरेन्द्र सिंह नेगी जी ने एक कविता के रूप में इस “आह्वान गीत” को लिखा। यह गीत बाद में उत्तराखण्ड आन्दोलन के दौरान उनके एक कैसेट में रिलीज हुआ। यह गीत उत्तराखण्ड के समस्त नारी-पुरुषों को एकजुट होकर उत्तराखण्ड राज्य के हित में आवाज उठाने का आह्वान करता है।

आज जब इस गीत को लिखे लगभग 15 साल हो चुके हैं और उत्तराखण्ड राज्य भी 10 वें साल में प्रवेश कर गया है, यह गाना अधिक प्रासंगिक लगने लगा है. “लड़ा एकजुट ह्वैकी जंग” यह पंक्ति सभी उत्तराखण्ड के निवासियों और प्रवासी उत्तराखण्डियों से क्षेत्रीयता, जात-पात व धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठ कर एकता प्रदर्शित करते हुए उत्तराखण्ड के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये आगे आने को प्रेरित करती है।

भावार्थ : यह गीत प्रत्येक उत्तराखंड वासी का आह्वान करते हुए कहता है कि उत्तराखंड के सारे लोगो अब जागो….. जागो उत्तराखंड के देवी-देवताओ, जागो देवता नरसिंग, जागो भैरव, जागो बजरंग़………हे मेरे पहाड़ की नारी……जागो और काली की तरह प्रचण्ड रूप धारण करो।

हमारे देश भारत की जय हो और जय हो उत्तराखंड की।

आज शंख, डौंर, थाली, सिंगी बजाकर उत्तराखंड की ध्वजा को सजा दो। घाटियों से, चोटियों से, घरों से उठो और रणसिंग, ढोल, नगाड़ा ले के एक जुट होकर लड़ो और विकास, जो कि तुम्हारा अधिकार है उसे छीन कर ले लो। बोलो भारत की जय, उत्तराखंड की जय।

अपने खून की गरमी को शांत मत होने देना, हिमालय की पगड़ी (इज्जत) को तुम झुकने ना देना। इस छाती में हम बहुत घाव खा चुके हैं अब और घावों से इस दर्द को बढ़ने ना देना। अब सब एकजुट होकर लड़ो और विकास, जो कि तुम्हारा अधिकार है उसे छीन कर ले लो। बोलो भारत की जय, उत्तराखंड की जय।

अब तुम आसमान की ओर ताकना छोड़ दो, पराये लोगों के पीछे भागना छोड़ दो।उत्तराखण्ड अब तुम्हारी सांस बन चुका है, दुसरे लोगों से अपनी सांस का हक मांगना छोड़ दो। अब सब एकजुट होकर लड़ो और विकास, जो कि तुम्हारा अधिकार है उसे छीन कर ले लो। बोलो भारत की जय, उत्तराखंड की जय।

जाति-पाति के बंधनो को काट दो, रोजी-रोटी पर सबका हक है इसलिये सब मिल बाँट के काम करो,इतनी मेहनत करो कि अपने खून पसीने से इन चोटियों, घाटियों को सोने चाँदी का बना दो। अब सब एकजुट होकर लड़ो और विकास, जो कि तुम्हारा अधिकार है उसे छीन कर ले लो। बोलो भारत की जय, उत्तराखंड की जय।

गीत के बोल देवनागिरी में

जाग जाग हे उत्तराखण्डि, हे नरसिंग भैरों बजरंग
जाग जाग हे उत्तराखण्डि, हे नरसिंग भैरों बजरंग (कोरस)
जाग जाग हे पर्वत नारि, धर काली को रूप प्रचण्ड
जाग हे पर्वत नारि, धर काली को रूप प्रचण्ड (कोरस)

बिणाई मुख्यतः उत्तराखण्ड की ग्रामीण महिलाओं द्वारा बजाया जाने वाला एक लोक वाद्य है। बिणाई लोहे से बना एक छोटा सा वाद्य है, जिसे महिलायें उसके दोनों सिरों को अपने दांतों के बीच में दबाकर बजाती हैं। इन दोनों सिरों के बीच लोहे की एक पतली व लचीली पत्ती लगी होती है। जिसे अंगुली से हिलाने पर कम्पन पैदा होता है, इस कम्पन से वादक के श्वांस की वायु टकराने पर एक सुरीले स्वर की उत्पत्ति होती है। श्वांस लेने और छोड़ने पर इसकी टंकार में विविधता आती है।
आगे पढें….

जै भारत जै उत्तराखण्ड, जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)
जाग जाग हे उत्तराखण्डि, हे नरसिंग भैरों बजरंग (कोरस)
जाग जाग हे पर्वत नारि, धर काली को रूप प्रचण्ड (कोरस)
जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)
जै भारत जै उत्तराखण्ड
जै भारत जै उत्तराखण्ड, जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)

संख, सिंगि, डौंर-थालि बजै की, उत्तराखण्डकू धजा सजै की
संख, सिंगि, डौंर-थालि बजै की, उत्तराखण्डकू धजा सजै की (कोरस)
उठा खाल बिटि, उठा धार बिटि, रणसिंग ढोल-नगाड़ा ल्हैकी
छीना अपणु हक विकास कू, लड़ा एकजुट ह्वैकी जंग
जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)
जै भारत जै उत्तराखण्ड
जै भारत जै उत्तराखण्ड, जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)

ल्वैकु उमाल अब रुकुण ना द्या तुम, पगड़ि हिमाल कि झुकुण ना द्या तुम
ल्वैकु उमाल अब रुकुण ना द्या तुम, पगड़ि हिमाल कि झुकुण ना द्या तुम (कोरस)
भौत खयैनि घौ जिकड़्यूमां, अब क्वी घौऊ दुखण न द्या तुम
छीना अपणु हक विकास कू, लड़ा एकजुट ह्वैकी जंग
जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)
जै भारत जै उत्तराखण्ड
जै भारत जै उत्तराखण्ड, जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)

मुक्क असमान कु देखणु छोड़ा, बिरणा पिछाड़ी भगुणु छोड़ा
मुक्क असमान कु देखणु छोड़ा, बिरणा पिछाड़ी भगुणु छोड़ा (कोरस)
उत्तराखण्ड अब सांस छ तुमारी, सांस हैका मा मंगणू छोड़ा
छीना अपणु हक विकास कू, लड़ा एकजुट ह्वैकी जंग
जै भारत जै उत्तराखण्ड  (कोरस)
जै भारत जै उत्तराखण्ड
जै भारत जै उत्तराखण्ड , जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)

जात-पात का कांटा काट, सब मां रोजी रोट्टी बांटा
जात-पात का कांटा काट, सब मां रोजी रोट्टी बांटा (कोरस)
खून पसीना बगै की बना यख, सुना का डांडा, चांदी का काठा
छीना अपणु हक विकास कू, लड़ा एकजुट ह्वैकी जंग
जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)
जै भारत जै उत्तराखण्ड
जै भारत जै उत्तराखण्ड, जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)

जाग जाग हे उत्तराखण्डि , हे नरसिंग भैरों बजरंग (कोरस)
जाग हे पर्वत नारि, धर काली को रूप प्रचण्ड (कोरस)
जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)
जै भारत जै उत्तराखण्ड
जै भारत जै उत्तराखण्ड , जै भारत जै उत्तराखण्ड,
जै भारत जै उत्तराखण्ड, जै भारत जै उत्तराखण्ड,
जै भारत जै उत्तराखण्ड, जै भारत जै उत्तराखण्ड (कोरस)

गीत : [audio:jag-jag-he-uttarakhandi-jai-bharat-jai-uttarakhand-narendra-singh-negi.mp3]

इस गीत का चुनाव व हिन्दी अर्थ हमारे सदस्य और लेखक हेम पंत का है।

अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।

Lyrics of the Song “Jag Jag He Uttarakhandi…Jai Bharat Jai Uttarakhand “ by Narendra Singh Negi

narendra-singh-negi-singing-in-an-event

jag jag he uttarakhandi, he narasing bhairon bajarang
jag jag he uttarakhandi, he narasing bhairon bajarang (Chorus)
jag jag he parvat nari, dhar kali ko roop prachand
jag he parvat nari, dhar kali ko roop prachand (Chorus)

jai bharat jai uttarakhand, jai bharat jai uttarakhand (Chorus)
jag jag he uttarakhandi, he narasing bhairon bajarang (Chorus)
jag jag he parvat nari, dhar kali ko roop prachand (Chorus)
jai bharat jai uttarakhand (Chorus)
jai bharat jai uttarakhand
jai bharat jai uttarakhand, jai bharat jai uttarakhand (Chorus)

sankh, singi, daunr-thali bajai kee, uttarakhandakoo dhaja sajai kee
sankh, singi, daunr-thali bajai kee, uttarakhandakoo dhaja sajai kee (Chorus)
utha khal biti, utha dhar biti, rannasing dhol-nagada lhaikee
chhina apanu hak vikas koo, lada ekajut hvaikee jang
jai bharat jai uttarakhand (Chorus)
jai bharat jai uttarakhand
jai bharat jai uttarakhand, jai bharat jai uttarakhand (Chorus)

lvaiku umal ab rukun na dya tum, pagadi himal ki jhukun na dya tum
lvaiku umal ab rukun na dya tum, pagadi himal ki jhukun na dya tum (Chorus)
bhaut khayaini ghau jikadyooman, ab kvi ghauoo dukhan n dya tum
chhina apanu hak vikas koo, lada ekajut hvaikee jang
jai bharat jai uttarakhand (Chorus)
jai bharat jai uttarakhand
jai bharat jai uttarakhand, jai bharat jai uttarakhand (Chorus)

mukk asaman ku dekhanu chhoda, birana pichhadi bhagunu chhoda
mukk asaman ku dekhanu chhoda, birana pichhadi bhagunu chhoda (Chorus)
uttarakhand ab sans chh tumari, sans haika ma manganoo chhoda
chhina apanu hak vikas koo, lada ekajut hvaikee jang
jai bharat jai uttarakhand (Chorus)
jai bharat jai uttarakhand
jai bharat jai uttarakhand , jai bharat jai uttarakhand (Chorus)

jat-pat ka kanta kat, sab man roji rotti banta
jat-pat ka kanta kat, sab man roji rotti banta (Chorus)
khoon pasina bagai kee bana yakh, suna ka danda, chandi ka katha
chhina apanu hak vikas koo, lada ekajut hvaikee jang
jai bharat jai uttarakhand (Chorus)
jai bharat jai uttarakhand
jai bharat jai uttarakhand, jai bharat jai uttarakhand (Chorus)

jag jag he uttarakhandi , he narasing bhairon bajarang (Chorus)
jag he parvat nari, dhar kali ko roop prachand (Chorus)
jai bharat jai uttarakhand (Chorus)
jai bharat jai uttarakhand
jai bharat jai uttarakhand , jai bharat jai uttarakhand,
jai bharat jai uttarakhand, jai bharat jai uttarakhand,
jai bharat jai uttarakhand, jai bharat jai uttarakhand (Chorus)

You can get many such songs in our forum and download Kumaoni/Garhwali songs through the links provided there.

Essence : This song calls all the Uttarakhandis to wake up and take charge of the situation.  Wake up god and goddess of Uttarakhand. Wake up women and take charge like Kali (goddess). Development is your right get united and grab it. Don’t let your blood to cool down, don’t let the self respect of ours to get down. Keep your head high, work hard and make this place is worth like gold. Don’t just gaze towards sky, don’t think that somebody else would give you someting. Uttarakhand is in your each breath don’t let this breath to die. Come from wherever you are get united,don’t think of any cast, religion, every body has the equal right so get united, take charge and fight. Development is your right grab it.

Jai Bharat Jai Uttarakhand.

Disclaimer : These songs are only to promote Uttarakhandi Music. If you like these then please buy original Cd/Cassettes and help Uttarakhandi Music.

Related posts

2 Thoughts to “जाग जाग हे उत्तराखण्डि…..जै भारत जै उत्तराखण्ड”

  1. अधूरे और बिना पहाड़ को समझे ही विकास नीति जारी करने से उपजे उत्तराखण्ड में ९ साल बाद फिर वही ढाक के तीन पात हो रहा है। आज भी विकास की नीतियां मैदानी क्षेत्रों के हिसाब से बनाई जा रही है। नौलो, गधेरों, चालो-खालों की देख-रेख, जीर्णोद्धार?पुनर्निमाण के बजाय मार्का-२ हैण्ड पम्प लगाये जा रहे हैं। मास्टरों पर रजिस्टरों का भार लादा जा रहा है, सिंचाई के लिये प्रमपरागत गूलों, धारों के बजाय हाईड्रम/पम्पिंग थोपा जा रहा है। कृषि के लिये परमपरागत खेती के बजाय नये बीज देकर किसान की थाली और कमर दोनों तोड़ी जा रही है।

    ऐसे में यह लाइनें फिर से प्रासंगिक हो उठी हैं-अब जंग अपनी सरकार से अपने लोगों से होगी क्या?

  2. baba

    bahut baduya dida

Leave a Comment