नया जमाना का छोरों कन उठि बौल – तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल

युवा पीढी के जोशीले स्वभाव और बेपरवाह रवैये से सम्बन्धित नरेन्द्र सिंह नेगी जी का एक गाना पहले भी इस साइट पर उपलब्ध कराया गया है, आज प्रस्तुत है इसी से मिलता जुलता नेगी जी का एक और गाना। इस गाने के माध्यम से नेगी जी ने पुरानी और नयी पीढी के स्वभाव, विचारों और भावनाओं के बीच पैदा हुए अन्तर को बखूबी दिखाया है। इस दौर में पहाड़ की नई पीढी पाश्चात्य सभ्यता का अनुकरण करते हुए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बहुत तेजी से भुलाती जा रही है साथ ही नवयुवक पारस्परिक सम्बन्धों और बुजुर्गों के प्रति आदर का भाव भी नहीं दर्शाते। पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण कर रही नयी पीढ़ी समय के साथ साथ अपनी सभ्यता और संस्कृति को भूलते जा रही है और उसे हेय दृष्टि से देख रही है।

इस गीत में गांव के लड़कों की एक टोली एक बुजुर्ग के घर में घुस कर धमाचौकड़ी मचा रही है (नये जमाने का नृत्य कर रही है), बुजुर्ग को डर है कि इस हलचल में कहीं उनके पुश्तैनी मकान को नुकसान न पहुंचे, बुजुर्ग युवकों को समझाने की बहुत कोशिश करते हैं लेकिन यह युवक बुजुर्ग की बातों को पूरी तरह अनदेखा करते हैं। युवकों और बुजुर्ग के बीच हो रहे इस वार्तालाप के बीच गाने में हास्य का पुट भी उत्पन्न होता है, लेकिन साथ ही गाने के बोल तेजी से बदलते जा रहे समाज को असलियत का आईना भी दिखाते हैं.

बुजुर्ग के किरदार को गढवाल के वरिष्ट रंगकर्मी राम रतन काला जी ने बखूबी निभाया है।

भावार्थ : बुजुर्ग लड़कों से कह रहे हैं – अरे नये जमाने के छोकरो ये कैसा पागलपन है जो तुम लोग घर के अन्दर, छज्जे के ऊपर रॉक एंड रॉल कर रहे हो। लड़के कहते हैं – आप चुप रहो, अपने पुराने जमाने की बात मत करो।

बुजुर्ग कहते हैं अरे मेरे घर को नुकसान हो रहा है, देखो सारी मिट्टी गिर रही है (पहाडों में पुराने घर मिट्टी व पत्थर के होते हैं) तो लड़के उन्हें बेफिक्र होकर डिस्को डांस देखने को कहते हैं. बुजुर्ग कहते है कि मेरे घर के पत्थर (पटाल) खिसक जा रहे हैं तो लड़के कहते है यह पॉप है इसका आनन्द लो। अरे नये जमाने के छोकरो ये कैसा पागलपन है जो तुम लोग घर के अन्दर, छज्जे के ऊपर रॉक एंड रॉल कर रहे हो। लड़के कहते हैं – आप चुप रहो, अपने पुराने जमाने की बात मत करो।

बुजुर्ग कहते है कि मेरे घर का मिट्टी का फर्श टूट रहा है, मेरे दरवाजे हिलने लगे हैं तो लड़के सुझाव देते हैं कि इस पुराने जमाने के घर के बदले अब उन्हें सीमेन्ट के लिन्टर और अंग्रेजी दरवाजों वाला घर बनाना चाहिये। (आज पहाड़ में लोग पुराने घरों के बदले नये जमाने के सिमेंटेड घर बनवा रहे हैं)। बुजुर्ग को यह भी डर है कि इनका पागलपन वाला नाच देखकर कहीं उनके नाती पोते डर ना जायें और उन्हें कोई छौल (भूत) न पकड़ ले। अरे नये जमाने के छोकरो ये कैसा पागलपन है जो तुम लोग घर के अन्दर, छज्जे के ऊपर रॉक एंड रॉल कर रहे हो। लड़के कहते हैं – आप चुप रहो, अपने पुराने जमाने की बात मत करो।

बुजुर्ग जब पुराने जमाने के शादी के रीति-रिवाज (मांगल, बेदी, धुलि-अर्घ आदि) की याद दिलाने लगते हैं तो युवक बुढ्ढे को पिछ्ड़ा (बैकवर्ड) कहते हुए समझाते हैं कि अब ये जमाना वरमाला और वीडियो का है, बुजुर्ग कहते हैं कि हमारे पारंपरिक गीत थड़्या, चांचड़ सब गायब हो गये हैं। अरे नये जमाने के छोकरो ये कैसा पागलपन है जो तुम लोग घर के अन्दर, छज्जे के ऊपर रॉक एंड रॉल कर रहे हो। लड़के कहते हैं – आप चुप रहो, अपने पुराने जमाने की बात मत करो।

जब बुजुर्ग ढोल-दमाऊ और पारम्परिक लोक नृत्यों की बात करते हैं तो लड़के उन्हें महंगे बैण्ड और ब्रेक डांस का आनन्द उठाने के लिये कहने लगते हैं।  अरे नये जमाने के छोकरो ये कैसा पागलपन है जो तुम लोग घर के अन्दर, छज्जे के ऊपर रॉक एंड रॉल कर रहे हो। लड़के कहते हैं – आप चुप रहो, अपने पुराने जमाने की बात मत करो।

गीत के बोल देवनागिरी में

नया जमाना का छोरों कन उठि बौल – तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
नया जमाना का छोरों कन उठि बौल – तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
तिबरी डाण्डैल्युं मां, छजा धुरपैलौं मां, ओबरा पांण, मच्युं रौल मखौल
तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
नया जमाना का छोरों कन उठि बौल- तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, अपणां जमाना की छुईं न करोल (कोरस)
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, पुराना जमाना की छुईं न करोल (कोरस)

माटु खाणिगैं मेरि डिंडाली कू, डिस्को च डिस्को देखदी जा तू

अरे समय तेरी बलाई लेते हैं, आज दूध खो गया है, घी खो गया है, दही, छांछ-मक्खन सब गायब हो गया है। दूध-दही के बर्तन पुराने हो गये हैं। गाय-भैसों को कसाई ले जा रहे हैं (काटने के लिये), हल जोतने के लिये काणे (एक आँख के) बैल ही रह गये हैं, लगता है इस पहाड़ को गाय-भैसों का श्राप ही लग गया है। पहाड़ में सोयाबीन (पैकेट वाला दूध) और पाउडर वाला दूध चल गया, असली दूध को अब कोई नहीं पूछता। गोठ (गाय-भैसों के रहने का स्थान) खाली हो गये हैं और घर घर चाय की सुड़कियां ली जा रही हैं।

आगे पढें

पठालु रड़िगै मेरी धुर्पाली कू, डॉंट वरी अंकल पॉप च यू
मेरि घर कुड़ि उंद लगि अब जोल, तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
नया जमाना का छोरों कन उठि बौल – तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, अपणां जमाना की छुईं न करोल
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, पुराना जमाना की छुईं न करोल

फुटिगै रे फुटि मेरा भीतर कु पाल, फिकर नोट बोड़ा लिंटर डाल
टुटिगै रे टुटि मेरु मोर संघाड़, धर नया जमाना का अंग्रेजी द्वार
नाती नातेणा झास्किनी लगी छौल, तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
नया जमाना का छोरों कन उठि बौल – तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, अपणां जमाना की छुईं न करोल
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, पुराना जमाना की छुईं न करोल

रंग न ढंग ब्यो बारत्यु कु आज, वरमाला-विडियो कु चललु रिवाज
मांगल बेदी न धूलि अरघ, बैकवार्ड बौड़ा हट फुंडें सरक
छोपत चांचड़ थड़्या ह्वैनि गोल, तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
नया जमाना का छोरों कन उठि बौल – तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, अपणां जमाना की छुईं न करोल
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, पुराना जमाना की छुईं न करोल

ढोल दमाऊ तुरी कख हर्ची, बैंण्ड मंगायुं बिंडी रूप्या खर्ची
पण्डों नाचदो रास मण्डांण, हमन ब्रेक डांस पॉप लगाण
फैली गे लोचड़ि तैल्या मैल्या खोल, तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
नया जमाना का छोरों कन उठि बौल – तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
नया जमाना का छोरों कन उठि बौल – तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
तिबरी डाण्डैल्युं मां, छजा धुरपैलौं मां, ओबरा पांण, मच्युं रौल मखौल
तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल

नया जमाना का छोरों कन उठि बौल- तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, अपणां जमाना की छुईं न करोल (कोरस)
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, पुराना जमाना की छुईं न करोल (कोरस)
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, अपणां जमाना की छुईं न करोल (कोरस)
रॉक ऐंड रॉल बोड़ा रॉक ऐंड रॉल, पुराना जमाना की छुईं न करोल (कोरस)

गीत : [audio:tibari-dandilyon-me-rock-and-roll-merapahad-dot-com.mp3]

इस गीत का चुनाव व हिन्दी अर्थ हमारे सदस्य और लेखक हेम पंत का है।

अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।

Lyrics of The Song “Tibari Dandilyon Ma Rock and Roll”

naya jamana ka chhoron kan uthi baul – tibari dandailyun man rok aind rol
naya jamana ka chhoron kan uthi baul – tibari dandailyun man rok aind rol
tibari dandailyun man, chhaja dhurapailaun man, obara pannn, machyun raul makhaul
tibari dandailyun man rok aind rol
naya jamana ka chhoron kan uthi baul- tibari dandailyun man rok aind rol
rok aind rol boda rok aind rol, apanan jamana kee chhueen n karol (koras)
rok aind rol boda rok aind rol, purana jamana kee chhueen n karol (koras)

matu khanigain meri dindali koo, disko ch disko dekhadi ja too
pathalu radigai meri dhurpali koo, dont vari ankal pop ch yoo
meri ghar kudi und lagi ab jol, tibari dandailyun man rok aind rol
naya jamana ka chhoron kan uthi baul – tibari dandailyun man rok aind rol
rok aind rol boda rok aind rol, apanan jamana kee chhueen n karol
rok aind rol boda rok aind rol, purana jamana kee chhueen n karol

futigai re futi mera bhitar ku pal, fikar not boda lintar dal
tutigai re tuti meru mor sanghad, dhar naya jamana ka angreji dvar
nati natena jhaskini lagi chhaul, tibari dandailyun man rok aind rol
naya jamana ka chhoron kan uthi baul – tibari dandailyun man rok aind rol
rok aind rol boda rok aind rol, apanan jamana kee chhueen n karol
rok aind rol boda rok aind rol, purana jamana kee chhueen n karol

rang n dhang byo baratyu ku aaj, varamala-vidiyo ku chalalu rivaj
mangal bedi n dhooli aragh, baikavard bauda hat funden sarak
chhopat chanchad thadya hvaini gol, tibari dandailyun man rok aind rol
naya jamana ka chhoron kan uthi baul – tibari dandailyun man rok aind rol
rok aind rol boda rok aind rol, apanan jamana kee chhueen n karol
rok aind rol boda rok aind rol, purana jamana kee chhueen n karol

dhol damaoo turi kakh harchi, bainnd mangayun bindi roopya kharchi
pandon nachado ras mandannn, haman brek dans pop lagan
faili ge lochadi tailya mailya khol, tibari dandailyun man rok aind rol
naya jamana ka chhoron kan uthi baul – tibari dandailyun man rok aind rol
naya jamana ka chhoron kan uthi baul – tibari dandailyun man rok aind rol
tibari dandailyun man, chhaja dhurapailaun man, obara pannn, machyun raul makhaul
tibari dandailyun man rok aind rol

naya jamana ka chhoron kan uthi baul- tibari dandailyun man rok aind rol
rok aind rol boda rok aind rol, apanan jamana kee chhueen n karol (koras)
rok aind rol boda rok aind rol, purana jamana kee chhueen n karol (koras)
rok aind rol boda rok aind rol, apanan jamana kee chhueen n karol (koras)
rok aind rol boda rok aind rol, purana jamana kee chhueen n karol (koras)

You can get many such songs in our forum and download Kumaoni/Garhwali songs through the links provided there.

Album : Thando Re Thando Audio-Video : T-Series

Disclaimer : These songs are only to promote Uttarakhandi Music. If you like these then please buy original Cd/Cassettes and help Uttarakhandi Music.

Rock and Roll Boda Rock and Roll

Related posts

One Thought to “नया जमाना का छोरों कन उठि बौल – तिबरी डाण्डैल्युं मां रॉक ऐंड रॉल”

  1. Sanjay Singh

    nice song luv it…..

Leave a Comment