नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला

नरेन्द्र सिंह नेगी जी ने बहुत से रोमांटिक गाने गाये हैं। आज हम एक ऐसा ही रोमांटिक गाना प्रस्तुत कर रहे हैं। नेगी जी का शायद ही कोई प्रशंसक होगा जिसने उनका यह गाना सुना और सराहा नहीं होगा। नेगी जी के प्रारम्भिक दौर के गानों में इस गाने का विशिष्ट स्थान है। एक नवविवाहित युगल पहाड़ के पैदल रास्ते से अपने घर जा रहे हैं, लेकिन चलते-चलते वह एक बहस में उलझ गये हैं।  दरअसल मामला पैदल चलने की रफ़्तार को लेकर है। नयी-नवेली दुल्हन कोमलांगी है, वह चाहती है कि धीरे-धीरे प्यार भरी बातें करते हुए, आराम से यात्रा का आनन्द लेते हुए चला जाये लेकिन दूल्हे साहब का मानना है कि फटाफट चला जाये और समय से घर पहुंच कर ही आराम से बातें की जायें। इसी बहस के दौरान पति-पत्नी के बीच चल रही प्यारी नोंक-झोंक और खट्टे-मीठे संवादों से सजा है यह गाना।

यह गाना दो रूपों में मिलता है। एक पुराना संस्करण जिसकी गति अपेक्षाकृत कम है और दूसरा संस्करण वीडियो के लिये गाया गया है। वीडियो वाले संस्करण में नरेन्द्र सिंह नेगी जी के साथ अनुराधा निराला का स्वर है। दोनों गीतों बोलों के विन्यास में थोड़ा अंतर है। इसका वीडियो टी.सीरीज द्वारा “नयु नयु ब्यौ” एलबम के अन्तर्गत निकाला गया था।

भावार्थ : पत्नी अपने पति से कहती है कि अजी सुनिये! आप इतनी जल्दीबाजी मत करिये। हमारी नयी-नयी शादी है, हम धीरे-धीरे मीठी मीठी बातें करते हुए जायेंगे। पति कहता है कि अजी नहीं तुम तेज तेज चलो, हम लोग जल्दी-जल्दी जायेंगे और इन बातों को हम घर पर पहुंच कर आराम से करेंगे।

पत्नी बहाना बनाते हुए कहती है कि अब तुम ही बताओ मैं तेज तेज कैसे चल पाउंगी, मेरे इतने ऊंचे सैण्डल हैं, यह चढ़ाई वाला ऊंचा रास्ता है, और गर्मी के दिन है। चलो ऐसा करते हैं कि हम दोनों लोग किसी पेड़ की छाया में बैठ जाते हैं, और फिर मीठी मीठी बातें करते हैं आखिर हमारी नयी नयी शादी हुई है।

पति उसे समझाते हुए कहता है कि अब तुम ज्यादा फैशन की बातें ना करो, जल्दी-जल्दी चलो, यदि सैण्डल से परेशानी हो रही है तो सैण्डल अपने बटुए में रख लो और नंगे पैर ही चलो, अगर हम लोग जल्दी घर नहीं पहुंचे तो यहीं भूखे मर जायेंगे, इसलिये जल्दी-जल्दी चलते हैं और इन बातों को घर पर पहुंच कर आराम से करेंगे।

पत्नी झूठा गुस्सा करते हुए कहती है कि तुम तो सिर्फ बात ही करने वाले लगते हो, तुम बहुत बड़े कन्जूस हो,मुझे पैदल वाले रास्ते से ले आये , इससे तो अच्छा होता कि हम आराम से गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ कर यात्रा करते, अब चलो आओ थोड़ा नीचे बैठो, और फिर मीठी मीठी बातें करते हैं आखिर हमारी नयी नयी शादी हुई है।

पति फिर समझाता है कि कल परसों से तुम्हें खेतों पर काम करने जाना होगा, तुम अपने इन कोमल हाथ पैरों से कैसे खा पाओगी (गुजर-बसर करोगी), जब इस भरी जवानी में ही तुम्हारे यह हाल है तो पता नहीं बुढापे में तुम्हारा क्या होगा? अब तुम तेज तेज चलो, हम लोग जल्दी-जल्दी जायेंगे और इन बातों को हम घर पर पहुंच कर आराम से करेंगे।

गीत के बोल देवनागिरी में

महिला : हे जिखे बै न कर – हे जिखे बै न कर
माठु-माठु जौंला – नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला
नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला
पुरुष: हिटि ले दि घमाघम – हिटि ले दि घमाघम
सरा सरि जौंला – फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला
फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला
महिला : नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला , नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला

अरे परुवा के पिताजी यह कैसे चप्पल लेकर आये हो, इसे पहनकर चलने से तो क़ट-क़ट की आवाज ही नहीं होती।

अरे परु की अम्मा तू भी कैसी कैसी चीज पहनती है, तेरी शानोशौकत के तो क्या कहने।

अरे परुवा के पिताजी यह कैसा घाघरा लेकर आये हो, इसे पहनकर चलने से तो फर-फर ही नहीं होती।

अरे परु की अम्मा इसे तो मैं तेरे लिये नैनीताल से लेकर आया हूँ, फिर भी तेरे को यह पसंद नहीं आयी।

यह बहुत ही प्रसिद्ध गाना सुनें

महिला : कनु क्वै हिट्ण मिन – कनु क्वै हिट्ण मिन, उंचा सैण्डिल छिन
कनु क्वै हिट्ण मिन, उंचा सैण्डिल छिन, उकालि कि बाटा उनि-उनि रूड़्यु का दिन
चला द्वि जना ऐजि – चला द्वि जना, डाला छैलु बैठि जौंला
नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला, नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला
पुरुष : फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला – फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला

पुरुष: बण्डि हौंसना कर – बण्डि हौंसना कर, हिट ल्येदि सरासर,
बण्डि हौंसना कर, हिट ल्येदि सरासर नांगा खुटुन हिट, सैण्डल बटुवा मां धर,
यूं गाड़्यून यखि – यूं गाड़्यून यखि, भुखि मौरि जौंला
फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला – फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला
महिला : नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला, नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला

महिला : पैदलि का बाटा ल्याया – पैदलि का बाटा ल्याया, बकि बात का छयां
पैदलि का बाटा ल्याया, बकि बात का छयां भण्डि कमचूस नवा, सुण जरा बैठ भयां
मोटर में पैठ रखि, मोटर में पैठरिसिट मां बैठ्या रौला
नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला , नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला
पुरुष : फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला – फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला

पुरुष : भोल परस्युं बिटिन – भोल परस्युं बिटिन, पुंगड़्युं जांण तिन
भोल परस्युं बिटिन, पुंगड़्युं जान तिन कनु क्वै खैलि चुचि, कुमलि हाथ खुट्युन
हाल ये छिन ज्वानि मां- हाल ये छिन ज्वानि मां, बुढैन्दा क्या हौला
फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला – फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला

महिला : नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला, नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला
पुरुष : फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला – फुक तौं लोलि छुयुं डेरे मां लगौंला
महिला : नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला, नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला

गीत : [audio:nayu-nayu-byo-chho-mero-by-merapahad-dot-com.mp3]

इस गीत का चुनाव व हिन्दी अर्थ हमारे सदस्य और लेखक हेम पंत का है।

अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।

Lyrics of the song “Nayu Nayu Byo Chha, Mithi Mithi Chuin Lagunla”

wife : he jikhe bai n kar – he jikhe bai n kar
mathu-mathu jaunla – nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla
nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla
husband: hiti le di ghamagham – hiti le di ghamagham
sara sari jaunla – fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla
fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla
wife : nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla , nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla

wife : kanu kvai hitn min – kanu kvai hitn min, uncha saindil chhin
kanu kvai hitn min, uncha saindil chhin, ukali ki bata uni-uni roodyu ka din
chala dvi jana aiji – chala dvi jana, dala chhailu baithi jaunla
nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla, nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla
husband : fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla – fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla

husband: bandi haunsana kar – bandi haunsana kar, hit lyedi sarasar,
bandi haunsana kar, hit lyedi sarasar nanga khutun hit, saindal batuva man dhar,
yoon gadyoon yakhi – yoon gadyoon yakhi, bhukhi mauri jaunla
fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla – fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla
wife : nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla, nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla

wife : paidali ka bata lyaya – paidali ka bata lyaya, baki bat ka chhayan
paidali ka bata lyaya, baki bat ka chhayan bhandi kamachoos nava, sun jara baith bhayan
motar men paith rakhi, motar men paitharisit man baithya raula
nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla , nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla
husband : fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla – fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla

husband : bhol parasyun bitin – bhol parasyun bitin, pungadyun jann tin
bhol parasyun bitin, pungadyun jan tin kanu kvai khaili chuchi, kumali hath khutyun
hal ye chhin jvani man- hal ye chhin jvani man, budhainda kya haula
fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla – fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla

wife : nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla, nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla
husband : fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla – fuk taun loli chhuyun dere man lagaunla
wife : nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla, nayu-nayu byo ch mithi-mithi chhueen lagaunla

You can get many such songs in our forum and download Kumaoni/Garhwali songs through the links provided there.

Album : Nayu Nayu Byo Audio-Video : T.Series

Disclaimer : These songs are only to promote Uttarakhandi Music. If you like these then please buy original Cd/Cassettes and help Uttarakhandi Music.

Nayu Nayu Byo Chhau

Related posts

3 Thoughts to “नयु-नयु ब्यो च मिठि-मिठि छुईं लगौंला”

  1. so nice song,nayu-nayu byo,anuradha ji kya jadu hai apki aawaj mein.

  2. mera pahad sabse acha hai i love you my home towan

Leave a Comment