लाल सिंह अधिकारी

लाल सिंह अधिकारी (Lal Singh Adhikari)

(माताः श्रीमती दिगारी देवी, पिताः श्री राय सिंह अधिकारी )

जन्मतिथि : 8 नवम्बर 1934

जन्म स्थान : तोगजी वर्मा

पैतृक गाँव : अजेड़ा, डीडीहाट जिला : पिथौरागढ़

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : माध्यमिक शिक्षा- डीडीहाट से

हाईस्कूल- राजकीय हाईस्कूल, पिथौरागढ़

बी.ए.- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय

एम.ए., डी.एस.बी. कालेज, नैनीताल

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः विदेश सेवा के लिए चयन होना। सेवानिवृत्त होकर अमरीका के पर्वतीय प्रवासियों को एक सूत्रा में बाँधने का प्रयास।

प्रमुख उपलब्धियां : विदेश में कार्य करते हुए नौ देशों में काम किया। तंजानिया के काउन्सिलर जनरल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद स्वास्थ्य लाभ हेतु अमरीका जाना हुआ। वहाँ जाकर उत्तरांचल एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमरीका की स्थापना की ताकि प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी जड़ों से जुड़ें। अतीव सफलता मिली। 350 से अधिक परिवारों को जोड़ा और यू.ए.एन.ए. आज अपनी जड़ों को किसी प्रकार सिंचित करे, यह प्रयास जारी है। बीच-बीच में पहाड़ लौट कर गढ़वाल, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों तथा विद्यार्थियों से सम्पर्क कर प्रवासियों द्वारा किस प्रकार मदद दी जा सके, इस पर चिन्तन। सूचना प्रौद्योगिकी का उत्तराखण्ड में विकास का सपना सच करने की चेष्ठा।

युवाओं के नाम संदेशः स्वप्न देखें, सितारों से भी ऊपर पहुँचने की योग्यता रखते हैं आप। नव निर्मित राज्य का उज्ज्वल भविष्य आपके हाथों में है, इसकी प्रगति में सहायक हों।

विशेषज्ञता : विदेश सेवा।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment