बहादुर राम टम्टा

बहादुर राम टम्टा (Bahadur Ram Tamta)

(माताः श्रीमती कुन्ती देवी, पिताः स्व. मनोरथ टम्टा)

जन्मतिथि : 1 अक्टूबर 1926

जन्म स्थान : नाघर

पैतृक गाँव : नाघर जिला : बागेश्वर

वैवाहिक स्थिति : विधुर बच्चे : 2 पुत्र, 3 पुत्रियाँ

शिक्षा : एम.ए., एल.एल.बी.

प्राथमिक शिक्षा- ओखली सिदौद

हाईस्कूल/इंटरमीडिएट- रामजे हाईस्कूल, अल्मोड़ा

बी.ए./एम.ए./एलएल.बी.- इलाहाबाद विश्वविद्यालय

डिफेंस स्टडीज- नेशनल डिफेंस एकेडमी, दिल्ली (एक वर्षीय कोर्स)

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः क्लर्क-जीवन से निराश और आगे शिक्षा प्राप्त करने की धुन।

प्रमुख उपलब्धियां : जीवन में नित्य नई चुनौतियों से संघर्ष, क्लर्क के पद से त्यागपत्र देकर पटवारी, पटवारी पद से त्यागपत्र देकर प्रतियोगिता के जरिए पी.सी.एस., पी.सी.एस. से त्यागपत्र देकर भारतीय सीमान्त प्रशासनिक सेवा में शामिल, जो बाद में भारतीय प्रशासनिक सेवा में विलीन कर दी गयी। आई.ए.एस. से त्यागपत्र देकर उत्तराखण्ड राज्य के लिए संघर्ष व राज्यप्राप्ति।

युवाओं के नाम संदेशः हाथ से काम करने में संकोच नहीं होना चाहिए। मद्यपान का निषेध। जाति-पाति के बंधनों से मुक्त होकर समाज में समता स्थापित होनी चाहिए। अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध निर्भय होकर लड़ना चाहिए। अपने देश व समाज पर गर्व करना चाहिए।

विशेषज्ञता : प्रशासन, समाज सेवा।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment