एस.वी. थपलियाल

एस.वी. थपलियाल (S.V.Thapaliyal)

(माताः श्रीमती बसन्ती थपलियाल, पिताः श्री बी.वी. थपलियाल)

जन्मतिथि : 15 जुलाई 1947

जन्म स्थान : थापली

पैतृक गाँव : थापली जिला : पौड़ी गढ़वाल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 2 पुत्रियाँ

शिक्षा : एन.डी.ए. स्नातक, रक्षा अध्ययन में स्नातकोत्तर

प्राथमिक शिक्षा- सेंट मेरीज एकेडमी, मेरठ

हाईस्कूल/इंटर- रा.इ.का., मेरठ

एन.डी.ए.

स्नातकोत्तर (रक्षा अध्ययन)- मद्रास विश्वविद्यालय

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1980 में गैर परम्परागत विवाह, जो लोग प्रायः नहीं करते।

प्रमुख उपलब्धियां : एन.डी.ए. की परीक्षा में उ.प्र. में पहला तथा अखिल भारतीय स्तर पर छठा स्थान। पहला गढ़वाली डबल बैरल सेनाधिकारी। किसी इन्फैन्ट्री ब्रिगेड का नेतृत्व करने हेतु जनरल कैडर पर पहुँचने वाला पहला गढ़वाली सेनाधिकारी। वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के सैन्य सहायक के पद पर पहुँचा पहला गढ़वाली सैन्य अधिकारी। सैन्य आपरेशन के महानिदेशक पद पर पहुँचा पहला गढ़वाली सैन्यअधिकारी। सुविख्यात 3 इन्फैन्ट्री डिविजन में मेजर जरनल और भारतीय सेना में उस समय सबसे कम आयु का डिविजनल कमांडर। फ़ैलो, पूना विश्वविद्यालय। सदस्य, आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन। पत्नी रेखा 1971 के एवरेस्ट अभियान में शहीद मेजर एच.वी. बहुगुणा की विधवा थीं।

युवाओं के नाम संदेशः हमें अपनी जड़ों की ओर अवश्य लौटना चाहिए ताकि उत्तराखण्ड के विकास में योगदान कर सकें।

विशेषज्ञता : सैन्य सेवा, सैन्य प्रबन्धन।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment