अजय सिंह नबियाल (Ajay Singh Nabiyal)
(माताः स्व. धर्मी नबियाल, पिताः स्व. चन्द्र सिंह नबियाल)
जन्मतिथि : 28 मई 1952
जन्म स्थान : नाबी
पैतृक गाँव : नाबी जिला : पिथौरागढ़
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र
शिक्षा : कक्षा 1 से 5- प्राइमरी पाठशाला, नाबी
कक्षा 6 से 7- उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, पिथौरागढ़
कक्षा 11 से 12- बिड़ला विद्या मन्दिर, नैनीताल
बी.एस-सी.- राजकीय महाविद्यालय, पिथौरागढ़
एम.एससी.- (प्राणि विज्ञान)- डी.एस.बी. कालेज, नैनीताल
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की तैयारी हेतु इलाहाबाद जाना।
प्रमुख उपलब्धियाँ : राजकीय देयकों की वसूली, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय अल्प बचत योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम-अन्तर्गत उल्लेखनीय कार्य हेतु जनपद स्तरीय पुरस्कार। भारत की 1981 की जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रशस्ति-पत्र। 1987-88 में परिवार कल्याण कार्यक्रम में योगदान हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। भारत के राष्ट्रपति द्वारा 1991 की जनगणना में असाधारण उत्साह और उच्च कोटि की सेवाओं के लिए रजत पदक प्रदान किया गया।
युवाओं के नाम संदेशः रोजी-रोटी की तलाश आपको देश-परदेश जहाँ भी ले जाय, सदैव अपने मूल से जुड़े रहें और अपने अनुभवों से गाँव एवं समाज को लाभान्वित करें।
विशेषज्ञता : प्रशासन, पर्यटन, तीर्थाटन प्रबन्धन, उद्योग।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।