कुलभूषण सिंह नेगी (Kulbhooshan Negi)
(माताः श्रीमती सत्यावती नेगी, पिताः स्व. चंदन सिंह नेगी)
जन्मतिथि : 11 जुलाई 1950
जन्म स्थान : देहरादून
पैतृक गाँव : सैनार जिला : देहरादून
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्री
शिक्षा : बी.टेक.
हाईस्कूल- गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल, देहरादून
इंटर- डी.ए.वी. इंटर कालेज, देहरादून
बी.एससी.- डी.बी.एस. कालेज, देहरादून
बी.टेक.- गो.ब. पंन्त विश्वविद्यालय, पंतनगर
पी.जी.डी.एम.- पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला
पी.जी.डी.एम. (फारेन ट्रेड)- आई.आई.ई.एम., कोलकाता
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः इंजीनियरिंग शिक्षा के समय लिया एक संकल्प, ‘हमारा भारत तकनीकी क्षेत्र में एक अग्रणी राष्ट्र हो। मैं जीवन पर्यन्त इस विशिष्ट कार्य में पूर्ण योगदान करूं.’
प्रमुख उपलब्धियाँ : 1. बी.एससी. व बी.टेक. परीक्षाओं में स्वर्ण पदक विजेता 2. महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल की कोराडी, चन्द्रपुर ताप विद्युप परियोजनाओं में सफल योगदान 3. भारत पेट्रोलियम संस्थान के कई गैस प्लांट, तेल भंडारण संस्थान, एविएशन फ्यूल सप्लाई इकाइयां, तापीय विद्युत संस्थान की फ्यूल सप्लाई योजनाएं एवं तेल पाइप लाइन्स परियोजनाओं में विशिष्ट उपलब्धियां 4. प्रमुख मैकेनिकल इंजीनियर के बतौर ‘बेस्ट सिटिजन आफ इंडिया अवार्ड’
युवाओं के नाम संदेशः उत्तराखण्ड की समस्त प्रतिभाओ, आओ संकल्प करें कि एकजुट होकर कड़ी मेहनत, लगन व अनुशासन सहित अपने गाँव, अपने प्रांत की उन्नति में ‘मनसा वाचा कर्मणा’ पूर्ण योगदान करें। राष्ट्र निर्माण में इस राज्य की गौरवपूर्ण भूमिका स्थापित हो।
विशेषज्ञता : अभियांत्रिकी, विद्युत तथा गैस प्लान्ट, पाइप लाइन्स तकनीक।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।