भुवन चन्द्र पाण्डे

भुवन चन्द्र पाण्डे (Bhuwan Chandra Pandey)

(माताः स्व. हरिप्रिया, पिताः स्व. भैरव दत्त पाण्डे)

जन्मतिथि : 15 फरवरी 1934

जन्म स्थान : नैनीताल

पैतृक गाँव : पत्युड़ा (सोमेश्वर) जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 3 पुत्रियाँ

शिक्षा : पीएच.डी., एम.आर.एस.सी. इंग्लैण्ड

प्राथमिक शिक्षा- नगरपालिका प्राइमरी पाठशाला, तल्लीताल, नैनीताल

हाईस्कूल- राजकीय इण्टर कालेज, नैनीताल,

इण्टर- रा.इ.का. नैनीताल

बी.एससी., एम.एससी. (भौतिकी), पीएच.डी.- डीएसबी कालेज,

नैनीताल (आगरा विश्वविद्यालय)

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः जब मैंने इंटर पास किया डी.एस.बी. महाविद्यालय की शुरूआत हो रही थी। मैं डी.एस.बी. कॉलेज का प्रथम बीएस.सी. (1953) व प्रथम एमएस.सी. हूँ।

प्रमुख उपलब्धियाँ : मूलतः भौतिक विज्ञान का अध्यापक हूँ और मुझे प्रो. डी.डी. पन्त, प्रो. आर.के. आसुन्दी, प्रो. जी.एच. डीके जैसे प्रख्यात भौतिकविदों के साथ काम करने का सुअवसर मिला। भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई, जॉन हापकिन्स विश्वविद्यालय, अमेरिका, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़; हिमाचल विश्वविद्यालय, शिमला; बगदाद विश्वविद्यालय, ईराक; बसरा विश्वविद्यालय, ईराक; अल फतेह विश्वविद्यालय, लीबिया; वारविक विश्वविद्यालय, इंग्लैंड आदि अनेक संस्थाओं में भौतिकी शिक्षण एवं शोध किया। भौतिक विज्ञान के अलावा इतिहास में भी बहुत रुचि रही है। अनेक देशों के इतिहास का अध्ययन किया और बेबीलोन, बरसिप्पा, उर, आदम का बगीचा (ईराक); सबराता, लेप्टिस मेग्रा, सिरीन (लीबिया); बोरसिफा जैसे प्रख्यात ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण किया। कुमाउँनी, हिन्दी, अंग्रजी, उर्दू, पंजाबी, अरबी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, स्पेनी व संस्कृत भाषाओं का ज्ञान। मैंने करीब आधा विश्व देखा अमरीका, कनाडा, इंग्लैण्ड, फ्रांस, इटली, रूस, मालटा, लीबिया, मिश्र, नीदरलैण्ड, इराक, यमन, कुवैत, दुबई, लेबनान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, मालदीव आदि प्रमुख हैं।

युवाओं के नाम संदेशः सत्य को खोजो। उसे समझो और उस पर आगे बढ़ो।

विशेषज्ञता : भौतिक विज्ञान।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Leave a Comment