योगेश पाण्डे (Yogesh Pandey)
(माताः श्रीमती चन्द्र प्रभा पाण्डे, पिताः श्री बी.डी. पाण्डे)
जन्मतिथि : 18 सितम्बर 1950
जन्म स्थान : दिल्ली
पैतृक गाँव : तोरा, ताड़ीखेत जिला : अल्मोड़ा
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र
शिक्षा : एम.इ.
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः मैंने खुद मेहनत की और रास्ता बनाया।
प्रमुख उपलब्धियाँ : 1974 में एम.इ. डिग्री लेकर, भारतीय संचार सेवा में नियुक्ति पायी। बहुत जिम्मेदारियाँ थी। सब कुछ निभाते हुए 1983 में संचार मंत्रालय के उप निदेशक पद पर पहुँचा। सी.डॉट. की अहम् जिम्मेदारी निभाते हुए 26 मई 2003 को इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लि., बंगलोर का अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक बना। दूर संचार से जुड़ते हुए कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियाँ शोध उपकरण के उत्पाद तथा पत्र-पत्रिकाओं में लेखन भी किया।
युवाओं के नाम संदेशः एकाग्रचित्त होकर कठिन मेहतन-अध्ययन करो। सांस्कृतिक विरासत को बनाये रखें तथा मातृभूमि के प्रति उदार रहें।
विशेषज्ञता : संचार, अभियांत्रिकी, प्रबन्धन।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।