विश्व नारायण सिंह

विश्व नारायण सिंह (Wishwa Narayan Singh)

(पिताः श्री शीमाधव सिंह)

जन्मतिथि : 30 जुलाई 1928

जन्म स्थान : नागपुर

पैतृक गाँव : नागपुर

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 3 पुत्रियाँ

शिक्षा : एम.ए., पी.जी डिप्लोमा पत्रकारिता, साहित्य रत्न

सेंट जोन्स नागपुर से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की। तदुपरान्त मैट्रिक न्यू इंग्लिश हाईस्कूल नागपुर से, नागपुर विश्वविद्यालय से एम.ए. तथा पी.जी. डिप्लोमा इन जर्नलिज्म। प्रयाग साहित्य सम्मेलन से साहित्यरत्न।

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1945 में एक विद्यार्थी के नाते पत्रकारिता में प्रथम चरण रखा।

प्रमुख उपलब्धियाँ : 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में, हैदराबाद मुक्ति संग्राम तथा गोवा मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लिया। दृष्टिहीनों की ब्रेल पत्रकारिता एवं साहित्य निर्माण के लिए सोवियत लैण्ड नेहरू अवार्ड तथा अन्य पुरस्कार प्राप्त किए। भारतीय ब्रेल पत्रकारिता व साहित्य के पिता के रूप में मान्यता।

युवाओं के नाम संदेशः निर्माण कार्य में जुट जाएं।

विशेषज्ञता : संग्रामी, पत्रकार।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment