“ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना” गोपाल बाबू गोस्वामी द्वारा गाया एक विवाह गीत है जिसमें बरात के दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचने का चित्रण है। यह गाना दो संस्करणों में मिलता है। पहले संस्करण, जो संभवत: पुराना संस्करण है, में गोपाल बाबू के साथ किसी गायिका की आवाज भी है दूसरे संस्करण को केवल गोपाल बाबू गोस्वामी ने ही गाया है। दोनों गीतों के बोलों में और बोलों के विन्यास में भी थोड़ा अंतर है। दूसरे संस्करण में शहनाई की धुन पार्श्व में बज रही है जो पहले में नहीं है। आइये आपको दोनों संस्करणों को सुनाते हैं और उन के बोलों से भी आपका परिचय कराते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने की धुन की झलक एक हिन्दी फिल्म के गाने में भी मिलती है..नहीं ना..तो पहले गाने का भावार्थ देखिये..गाना सुनिये पहचानने की कोशिश कीजिये…नहीं पहचान पाये तो हम आपको उस बात से परिचित करवाते हैं।
भावार्थ : गोरी आज तेरा साजन बारात लेकर तेरे आँगन में आ गया है। तू भी झांझर बजा कर उनका स्वागत कर। तेरा साजन घोड़ी में सवार होकर आया है, तेरी मांग के लिये रेशमी रुमाल में बांधकर सिन्दूर लेकर आया है। जैसे राजुला के लिये मालुशाही* (बॉक्स देखें) आया था ठीक उसी तरह आया है तेरा साजन। इसे अपनी प्रीत की डोर में बाँध ले, इससे जनम जनम का रिश्ता जोड़ ले, देख तेरा छबीला साजन बारात लेकर तेरे द्वार आ गया है।
पहले संस्करण के बोल देवनागिरी में
ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना, ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना
ओ छ्म्मा छ्म्मा बजै दे गोरी झांझना, ओ छ्म्मा छ्म्मा बजै दे गोरी झांझना
राजुला मालुशाही की कहानी राजवंश कत्यूर के किसी वंशज को लेकर एक प्रेम कहानी हैा उस समय कत्यूरों की राजधानी बैराठ वर्तमान चौखुटिया थी। जनश्रुतियों के अनुसार बैराठ में तब दुलाशाह शासन करते थेा उनकी कोई संतान नहीं थी। इसके लिए उन्होंने कई मनौतियां मनाई। अन्त में उन्हें किसी ने बताया कि वह बागनाथ में शिव की आराधना करे तो उन्हें संतान की प्राप्ति हो सकती है। वह बागनाथ के मंदिर गये। वहां उनकी मुलाकात भेाट के व्यापारी सुनपत शौका और उसकी पत्नी गांगुली से हुई। वह भी संतान की चाह में वहां आये थे। दोनों ने आपस में समझौता किया कि यदि संतानें लड़का और लड़की हुई तो उनकी आपस में शादी कर देंगेा ऐसा ही हुआ। आगे पढ़ें……
घोड़ी में सवार आयो रंगीली बरयात लायो,घोड़ी में सवार आयो रंगीली बरयात लायो
बन्ना छ्बीलो आज बन्नी के द्वारे आयो
ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना, ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना
ओ छ्म्मा छ्म्मा बजै दे गोरी झांझना, ओ छ्म्मा छ्म्मा बजै दे गोरी झांझना
श्योनी को सिन्दूर ल्यायो, रेशमी रुमाल में,श्योनी को सिन्दूर ल्यायो, रेशमी रुमाल में
मालुशाही दौड़ी आयो राजुली को प्यार में
ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना, ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना
ओ छ्म्मा छ्म्मा बजै दे गोरी झांझना, ओ छ्म्मा छ्म्मा बजै दे गोरी झांझना
बांधी ले सजन आज प्रीत की डोर में, बांधी ले सजन आज प्रीत की डोर में
जनम जनम त्यार आयो तेरे द्वार में
ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना, ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना
ओ छ्म्मा छ्म्मा बजै दे गोरी झांझना, ओ छ्म्मा छ्म्मा बजै दे गोरी झांझना
गीत (पहला संस्करण) : [audio:aaj-angana-aayo-re-mero-sajana-gopal-babu-goswami.mp3]
अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।
दूसरे संस्करण में बोलों का क्रम आगे-पीछे हो गया है..संगीत थोड़ा आधुनिक हो गया है।
दूसरे संस्करण के बोल देवनागिरी में
ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना, ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना
ओ छुम्मा छुम्मा बजै दे गोरी झांझना, ओ छुम्मा छुम्मा बाजनी तेरा झांझना
घोड़ी में सवार आयो रंगीली बरयात लायो,घोड़ी में सवार आयो रंगीली बरयात लायो
बन्ना छ्बीलो आज बन्नी के द्वारे आयो
ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना, ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना
श्योनी को सिन्दूर ल्यायो, भरी ले तू मांग में, श्योनी को सिन्दूर ल्यायो, भरी ले तू मांग में
जनम जनम साजन आयो तेरे द्वार में, जनम जनम साजन आयो तेरे द्वार में
ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना, ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना
बांधी ले सजन आज प्रीत की डोर में, बांधी ले सजन आज प्रीत की डोर में
बन्ना छ्बीलो बन्नी आयो तेरे द्वार में,बन्ना छ्बीलो बन्नी आयो तेरे प्यार में
ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना, ओ छुम्मा छुम्मा बाजनी तेरा झांझना , ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना
गीत (दूसरा संस्करण) : [audio:aaj-angana-aayo-re-mero-sajana-new-gopal-babu-goswami.mp3]
अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।
अब आते हैं फिल्म वाली बात पर। लोक धुनों को फिल्मों में किसी तरह प्रयोग में लाने के कई किस्से आपने सुने होंगे, यदि हम उत्तराखंडी संगीत को लें तो “बेडू पाको बारोमासा” को “ठंडा मतलब कोकाकोला” में प्रयुक्त किया गया, हाल ही में फिल्म “जब वी मैट” में “कैले बाजे मुरुली” को डाला गया। इसी तरह 1998 में एक फिल्म आयी थी “चाइना गेट“। इस फिल्म के संगीतकार थे अनु मलिक। इसी फिल्म में अलका यागनिक द्वारा गाया एक गाना था “छ्म्मा छ्म्मा बाजे रे मेरी पैजनिया”। इस गाने को ध्यान से सुनेंगे तो आपको इसके संगीत और “ओ आज अंगना आयो री तेरो साजना” में काफी समानतायें मिल जायेंगी..। आप सुनना चाहते है तभी विश्वास करेंगे तो लीजिये प्रस्तुत है वह गाना भी। सुनिये और फैसला कीजिये.. संगीत कमोबेश वही है थोड़ी गति बदल गयी है। रिमिक्स भी सुनियेगा जिसे आपकी सुविधा के लिये मैने रिमिक्स किया है।
मूल गाना : [audio:aaj-angana-aayo-re-mero-sajana-gopal-babu-goswami.mp3]
चाइना गेट के गाने की एक झलक: [audio:chhama-chhama-from-china-gate.mp3]
रिमिक्स संस्करण : [audio:chhama-chhama-remix-merapahad-dot-com.mp3]
Lyrics of the song “aaj angana aayo re mero sajana”
o aaj angana aayo ri tero sajana, o aaj angana aayo ri tero sajana
o chhamma chhamma bajai de gori jhanjhana, o chhamma chhamma bajai de gori jhanjhana
ghodi men savar aayo rangili barayat layo,ghodi men savar aayo rangili barayat layo
banna chhbilo aaj banni ke dvare aayo
o aaj angana aayo ri tero sajana, o aaj angana aayo ri tero sajana
o chhamma chhamma bajai de gori jhanjhana, o chhamma chhamma bajai de gori jhanjhana
shyoni ko sindoor lyayo, reshami rumal men,shyoni ko sindoor lyayo, reshami rumal men
malushahi daudi aayo rajuli ko pyar men
o aaj angana aayo ri tero sajana, o aaj angana aayo ri tero sajana
o chhamma chhamma bajai de gori jhanjhana, o chhamma chhamma bajai de gori jhanjhana
bandhi le sajan aaj prit kee dor men, bandhi le sajan aaj prit kee dor men
janam janam tyar aayo tere dvar men
o aaj angana aayo ri tero sajana, o aaj angana aayo ri tero sajana
o chhamma chhamma bajai de gori jhanjhana, o chhamma chhamma bajai de gori jhanjhana
You can get many such songs in our forum and download Kumaoni/Garhwali songs through the links provided there.
Disclaimer : These songs are only to promote Uttarakhandi Music. If you like these then please buy original Cd/Cassettes and help Uttarakhandi Music.
अनु मलिक तो ऐसे प्रयोगों के लिये कुख्यात रहे हैं। मैं तो इसी बात से खुश हूं कि हमारे गोपाल दा कि एक धुन चोरी कर वे संगीतकार बने।
Excellent piece of work…what a comprehensive work and research…kudos to u…
I have been looking for this song for such a long time..i am glad i found it thanx….i know of other song Zulmi sang aankh ladi from the film Madhumati supposedly a kumaouni folk song can u pls throw some light on this too..
Dear All
Can anyone please mail this song to mail id.
deep17joshi@gmail.com
thanks in advance
Regards
Deep Joshi