अजय रावत

अजय रावत (Ajay Rawat)

(माताः स्व. ध्यान सुन्दरी रावत, पिताः स्व. ध्यान सिंह रावत)

जन्मतिथि : 1 सितम्बर 1947

जन्म स्थान : रावतसेरा

पैतृक गाँव : रावतसेरा जिला : पिथौरागढ़

वैवाहिक स्थिति : विवाहित

शिक्षा : प्राइमरी- नगरपालिका प्राइमरी स्कूल, नैनीताल

हाईस्कूल- सैण्ट जोजफ, नैनीताल

बी.एससी., एम.ए.- डी.एस.बी. परिसर, कु.वि.वि., नैनीताल

पीएच.डी.- कु.वि.वि., नैनीताल

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः इतिहास से एम.ए. करना तथा सुषमा से विवाह।

प्रमुख उपलब्धियाँ : 1991-93 में नेहरू स्मृति संग्रहालय और पुस्तकालय, नई दिल्ली के फैलो रहे। इण्डियन काउन्सिल ऑफ सोशियल साइंस रिसर्च नई दिल्ली के वरिष्ठ व्याख्याता। इण्टरनेशनल यूनियन ऑफ फारेस्ट रिसर्च आर्गेनाइजेशन, वियना (आस्ट्रिया) के आप चेयरमैन हैं। अनेक संस्थाओं के सदस्य। ‘हिस्ट्री ऑव गढ़वाल (1358-1947), ‘हिस्ट्री ऑफ इण्डियन फारेस्ट्री (सम्पादित) तथा ‘मैन एण्ड फारेस्ट’ सहित अनेक पुस्तकें तथा दर्जनों शोध पत्र प्रकाशित। अनेक पुस्तकें संपादित। अभी कुमाऊँ विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के अघ्यक्ष हैं।

युवाओं के नाम संदेशः समय प्रबन्धन सबसे निर्णायक। इसे समझें और आगे बढ़ें।

विशेषज्ञता : इतिहास, लेखन, शोध।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment