अजीत चन्द कुँवर (Ajit Chand Kunwar)
(माताः श्रीमती माया कुँवर, पिताः श्री त्रिलोक सिंह कुँवर)
जन्मतिथि : 24 मार्च 1949
जन्म स्थान : दोगांव (नैनीताल)
पैतृक गाँव : हड़बाड़ जिला : बागेश्वर
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र
शिक्षा : पीएच.डी.
प्राथमिक शिक्षा- जुबली हॉल, नैनीताल
हाईस्कूल/इंटर- बापू विद्यालय, नारायणनगर
बी.एससी./एम.एससी.- डी.एस.बी. कालेज, नैनीताल
पीएच.डी.- टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः टी.आई.एफ.आर. के पीएच.डी. कार्यक्रम में दाखिला
प्रमुख उपलब्धियां : न्यूक्लियर मेग्नेटिक रिजोनेंस (एन.एम.आर.) के जरिए आणविक बनावट तथा गतिशीलता पर विस्तृत कार्य किया, जिसमें द्रव क्रिस्टलों के उपयोग पर आधरित कार्य का विशेष महत्व है। अंतर्राष्ट्रीय शोध्- पत्रिकाओं में अब तक 140 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित। बासेल विश्वविद्यालय, स्विटजरलेंड में पोस्ट डॉक्टोरल फ़ैलो तथा इलेनॉय विश्वविद्यालय, अमेरिका में विजिटिंग साइंटिस्ट। वैज्ञानिक उपलब्धियों पर अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए। राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के फ़ैलो।
युवाओं के नाम संदेशः अपनी जिम्मेदारियों को लगन से पूरी करो तथा दृढ़ निश्चय के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ने के लिए काम करो।
विशेषज्ञता : विज्ञान, भौतिकी, न्यूक्लियर मेग्नेटिक रिजोनेंस, संस्थानिक प्रशासन।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.