अम्बा दत्त पाण्डे

अम्बा दत्त पाण्डे (Amba Dutt Pandey)

(माताः स्व. हीरा देवी, पिताः स्व. मथुरा दत्त पाण्डे)

जन्मतिथि : 9 मई 1937

जन्म स्थान : चैरणा (बागेश्वर)

पैतृक गाँव : कुमाल्ट (कफड़ा) जिला : बागेश्वर

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र, 2 पुत्रियाँ

शिक्षा : पीएच.डी., डी.लिट.

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला, देवलखेत (बागेश्वर)

मिडिल- जूनियर हाईस्कूल, वज्यूला

हाईस्कूल- उच्च माध्यमिक विद्यालय, कौसानी

इंटर- व्यक्तिगत परीक्षार्थी के बतौर

बी.ए. (आनर्स)- पंजाब विश्वविद्यालय से

एम.ए. (हिन्दी)- दिल्ली विश्वविद्यालय

पीएच.डी. एवं डी.लिट.- मेरठ विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः पीएच.डी. के तुरन्त बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में लेक्चरर का पद प्राप्त होना।

प्रमुख उपलब्धियाँ : छायावादी काव्य में लोकमंगल- पीएच.डी. का शोधप्रबंध प्रकाशित सी.बी.एस.ई. बोर्ड के लिए दसवीं कक्षा की पुस्तक. पीपुल्स पब्लिशिंग हाउस के लिए दो सुप्रसिद्ध पुस्तकों का अनुवाद. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, उ.प्र. सरकार द्वारा विशिष्ट रूप से पुरस्कृत. ‘आधुनिकता और आलोचना’ पुस्तक पर सोवियत लैंड नेहरू अवार्ड. सुप्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं में दर्जनों शोधपरक एवं विचारोत्तेजक लेख प्रकाशित. सुप्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक पत्रों में दर्जनों लेख प्रकाशित।

युवाओं के नाम संदेशः पर्वत पुत्रों को सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर होना चाहिए और इस वैशिष्ट्य की मशाल को प्रज्ज्वलित रखने के लिए महत्वाकांक्षा को आत्मसात करना होगा, जिसका एकमात्र मार्ग है- श्रमसाध्य जीवन, जीवन पर्यन्त साधना।

विशेषज्ञता : लेख, साहित्य-सृजन

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment