भगवत सिंह नेगी

भगवत सिंह नेगी (Bhagwat Singh Negi)

(माताः श्रीमती विमला देवी, पिताः श्री मोती सिंह नेगी)

जन्मतिथि : 27 अक्टूबर 1946

जन्म स्थान : कनोली

पैतृक गाँव : कनोली जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : बी.ई. (मैकेनिकल)

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला, बंगोरा, कनोलीखान (अल्मोड़ा)

हाईस्कूल- द्योलीखेत (अल्मोड़ा)

इंटरमीडिएट- डी.एस.बी. कालेज, नैनीताल

बी.ई. (मैकेनिकल)- एम.एन.आर. इंजीनियरिंग कालेज, इलाहाबाद

एम.ई.- दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय, सूरत

स्नातकोत्तर परियोजना संचालन, पटियाला विश्वविद्यालय, पटियाला

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः बहन की मृत्यु, जो मेरी पुनः शिक्षा की शुरुआत का कारण बनी।

प्रमुख उपलब्धियाँ : 1. स्कूल-कालेज में हमेशा प्रथम स्थान, 2. कठिन परिश्रम और काम के लिए समर्पण की भावना के कारण भारत सरकार की नवरत्न कम्पनी गेल इंडिया लिमिटेड में निदेशक (योजना) के पद तक पहुँचा, 3. अनेक अंतर्राष्ट्रीय गोष्ठियों, कार्यशालाओं आदि में भारत का प्रतिनिधित्व किया, 4. व्यापक विदेश भ्रमण और सब जगह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश पहुँचाया।

युवाओं के नाम संदेशः अपने ऊपर भरोसा करें। हम किसी से पीछे नहीं हैं।

विशेषज्ञता : अभियांत्रिकी, प्रबन्धन, अन्तर्राष्ट्रीय गोष्ठियों में भागीदारी, विदेश भ्रमण।

 

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment