भुवन चन्द्र नैनवाल

भुवन चन्द्र नैनवाल (Bhuwan Chandra Nainwal)

(माताः श्रीमती बसन्ती देवी, पिताः स्व. के.एन. नैनवाल)

जन्मतिथि : 10 मई 1952

जन्म स्थान : अधोड़ा

पैतृक गाँव : अधोड़ा जिला : नैनीताल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 2 पुत्रियाँ

शिक्षा : एम.एससी.

प्राथमिक शिक्षा- ग्राम खुर्पाताल ;नैनीतालद्ध

इण्टरमीडिएट- सी.आर.एस.टी. इंटर कालेज, नैनीताल

एम.एससी. (वनस्पति विज्ञान)- डी.एस.बी. कालेज, नैनीताल

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः साहसिक अभियानों के लिए मशरूम उत्पादन

प्रमुख उपलब्धियाँ : 1. नंदाखाट, बैलजुरी, पताल्सू, देबिस्थान, नन्दा घुण्टी आदि अनेक शिखरों का आरोहण। 2. रामजस संस्थान में पिछले 20 वर्षों से साहसिक अभियानों, पथारोहण, शिलारोहण आदि का प्रशिक्षण दिया। 3. रामजस फाउंडेशन की 30 एकड़ भूमि को आरोहण गतिविधियों से युक्त स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया, जिसमें क्रिकेट, टेनिस, एथलेटिक ट्रैक, वॉलीबाल, बैडमिन्टन, हैण्डबाल, फुटबाल, हॉकी, बास्केटबाल खेलने की सुविधायें हैं। ट्रेनिंग हेतु चट्टानें, एडवेन्चर ऑब्स्टैकिल, 50 फुट ऊँची क्लाइम्बिंग वाल बनवाये हैं। साथ ही लगभग 2000 वृक्ष भी हरियाली के लिए लगवाये हैं। 4. भारतीय पर्वतारोहण संस्थान द्वारा आयोजित नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता में ‘जज’। 5. उत्तर भारतीय स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता का 7 वर्षों से आयोजन कर रहे हैं।

युवाओं के नाम संदेशः चट्टान व पर्वत शिखरों पर आरोहण करके भी मनुष्य शौर्य, सौहार्द व समृद्धि का उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है।

विशेषज्ञता : साहसिक खेल, खेल प्रबन्धन, शिक्षा।

 

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment