विश्व नारायण सिंह

1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में, हैदराबाद मुक्ति संग्राम तथा गोवा मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लिया। दृष्टिहीनों की ब्रेल पत्रकारिता एवं साहित्य निर्माण के लिए सोवियत लैण्ड नेहरू अवार्ड तथा अन्य पुरस्कार प्राप्त किए। भारतीय ब्रेल पत्रकारिता व साहित्य के पिता के रूप में मान्यता।

Read More

लीलाधर शर्मा ‘पर्वतीय’

स्वतंत्रता संग्राम में लाल बहादुर शास्त्री के सहकर्मी।चार वर्ष से अधिक की दो जेल यात्राएं कीं। 1945 में जेल से छूटने के बाद पत्रकारिता में प्रवेश, दो पत्रों का संपादन, 300 से अधिक लेखों की रचना। अनेक पुरस्कृत पुस्तकों का लेखन व संपादन। हिन्दी समिति के वर्षों तक सचिव। प्रदेश व केन्द्र सरकार की पाठ्य पुस्तकों का लेखन व संपादन। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व उ.प्र. सरकार द्वारा विभिन्न सेवाओं के लिए सम्मानित। 1979 में उ.प्र. के सूचना विभाग में उपनिदेशक के पद से सेवा निवृत्त। अब भी लेखन व सामाजिक कार्यों में सलग्न।

Read More

राधा कृष्ण वैष्णव

1939-1994 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ा रहा। 1943-48 तक जिला बोर्ड गढ़वाल का प्रदेश में सब से कम उम्र का सदस्य। हूँ। सीनियर वाइस चैयरमैन। 1991-92 में उ.प्र. शासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पत्रकार के रूप में सम्मानित तथा पेंशन स्वीकृत। चमोली गढ़वाल एवं पर्वतीय क्षेत्र में अनेक सरकारी, गैरसरकारी संगठनों में सक्रिय और अनेक साहित्यक और सामाजिक समारोहों में सम्मानित। उत्तरांचल का वरिष्ठ पत्रकार (67 वर्ष की पत्रकारिता) तथा प्रदेश का एकमात्र शासन द्वारा पेंशन प्राप्त सम्मानित पत्रकार।

Read More

हरी दत्त पन्त

बचपन से ही स्वतंत्रता आंदोलन की ओर झुकाव। भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सेदारी। ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ षड्यंत्र के मुख्य आरोपी घोषित और गिरफ्तार। मृत्युदण्ड की सजा जो बाद में 29 साल के कठोर कारावास में बदल दी गयी। जेल के भीतर भी आंदोलन में सक्रिय। स्वतंत्रता के बाद सामाजिक कार्यों में संलग्न तथा गांव में जाकर रहने लगे। उत्तर प्रदेश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में एक।

Read More

मोती सिंह नेगी

1952 में झांसी जेल में देश के बड़े नेताओं और संग्रामियों के साथ 6 माह रहने का अवसर मिला। बाद में गाँव वापस लौटने पर सामाजिक कार्यों में संलग्न हो गया। अपने क्षेत्र में प्राइमरी पाठशाला, जूनियर हाईस्कूल, बिनसर महादेव मंदिर और सड़कें बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भी रामनगर में एक धर्मशाला के निर्माण में सक्रिय।

Read More