देवी बाराही मेरी सेवा लीया पर दैणे होया

गोपाल बाबू गोस्वामी द्वारा गाये हुए एक भजन से आपका परिचय हो चुका है। आज प्रस्तुत है उन्ही की आवाज में एक और भजन। यह भजन देवी बाराही के लिये गाया गया है। उत्तराखंड में देवीधुरा नामक स्थान में बाराही देवी का एक प्राचीन मंदेर है। इस मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष रक्षावन्धन के अवसर पर श्रावणी पूर्णिमा को पत्थरों की वर्षा का एक विशाल मेला जुटता है, जिसे बग्वाल भी कहा जाता है। मेले को ऐतिहासिकता कितनी प्राचीन है इस विषय में मत-मतान्तर हैं। लेकिन माना जाता है कि नर बलि की परम्परा के अवशेष के रुप में ही बग्वाल का आयोजन होता है। तो इन्ही बाराही देवी की प्रार्थना की गयी है इस गीत में। इसमें एक श्लोक का प्रयोग भी किया गया है जिसका मूल रूप है “सर्व मंगल मांग्लये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोऽस्तुते॥” इसी को परिवर्तित कर इसका प्रयोग किया गया है।

भावार्थ : हे माँ देवी बाराही, मैं आपकी सेवा में आया हूँ मुझ पर कृपा करो। मेरे पास ना तो अक्षत-चंदन और फूल-पत्ती है और ना ही दिया-बाती, मैं तो खाली हाथ तेरे द्वार आया हूँ…माँ मुझ पर कृपा करो। तेरी शरण में आया हूँ माँ कुछ भैंट भी ना ला सका, सिर्फ एक हरा शाल लाया हूँ, इसे स्वीकार करो….माँ मुझ पर कृपा करो। माँ तुम दानी हो और हम तेरे सामने भिखारी है..जनम जनम से तेरे से मांगते आये हैं और तू उपकार करते आयी है ..फिर तेरे द्वार आया हूँ .. माँ मुझ पर कृपा करो।  हे पांच देवता* मेरी रक्षा करो मुझ पर कृपा करो।

पंच देवता : उत्तराखंड में पांच देवता प्रमुख माने जाते हैं यह है ब्रह्मा, विष्णु, शिव, गणेश और माँ भवानी। एक चौपाई है जो अक्सर रामलीलाओं में गायी जाती है।

सदा भवानी दायिनी, सिद्धि करें गणेश, पांच देव रक्षा करें ब्रह्मा, विष्णु, महेश

गीत के बोल देवनागिरी में

सर्व मंगल मांगले शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये अम्बिके गौरी नारायणी नमोऽस्तुते

barahi-devi-mandir-devidhuraबाराही देवी मंदिर देवीधुरा

देवी बाराही मेरी सेवा लीया पर दैणे होया, देवी बाराही मेरी सेवा लीया हे….

देवी बाराही मेरी सेवा लीया पर दैणे होया, देवी बाराही मेरी सेवा लीया हे….

अक्षत चंदन फूल न पाति, दियो न बाति, दियो न बाती मेरी सेवा लीया हे
देवी बाराही मेरी सेवा लीया पर दैणे होया, देवी बाराही मेरी सेवा लीया हो….

तुमेरी शरण आयूं, भेटोई की क्या लायु, शाल हरिया, शाल हरिया, मेरी सेवा लीया हे……
देवी बाराही मेरी सेवा लीया पर दैणे होया, देवी बाराही मेरी सेवा लीया हो….

हम मागणी, जनम मागण रया, तुम दानी होया, तुम दानी होया, मेरी सेवा लीया हे…….
देवी बाराही मेरी सेवा लीया पर दैणे होया, देवी बाराही मेरी सेवा लीया हो….

तुमेरी सरण आंयू, पांच देव म्यारा, किरपा करिया, किरपा करिया,  मेरी सेवा लीया हे…….
देवी बाराही मेरी सेवा लीया पर दैणे होया, देवी बाराही मेरी सेवा लीया हो….

गीत : [audio:devi-varahi-meri-seva-liya-gopal-babu-goswami.mp3]

अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।

Lyrics of the song “Devi Varaha Meri Seva Liya”

sarv mangal mangale shive sarvarth sadhike, sharanye ambike gauri narayani namo-a-stute

devi barahi meri seva liya par daine hoya, devi barahi meri seva liya he….

devi barahi meri seva liya par daine hoya, devi barahi meri seva liya he….

akshat chandan fool na pati, diyo na bati, diyo na bati meri seva liya he
devi barahi meri seva liya par daine hoya, devi barahi meri seva liya ho….

tumeri sharan aayoon, bhetoee kee kya layu, shal hariya, shal hariya, meri seva liya he……
devi barahi meri seva liya par daine hoya, devi barahi meri seva liya ho….

ham magani, janam magan raya, tum dani hoya, tum dani hoya, meri seva liya he…….
devi barahi meri seva liya par daine hoya, devi barahi meri seva liya ho….

tumeri saran aanyoo, panch dev myara, kirapa kariya, kirapa kariya, meri seva liya he…….
devi barahi meri seva liya par daine hoya, devi barahi meri seva liya ho….

You can get many such songs in our forum and download Kumaoni/Garhwali songs through the links provided there.

Disclaimer : These songs are only to promote Uttarakhandi Music. If you like these then please buy original Cd/Cassettes and help Uttarakhandi Music.

Related posts

5 Thoughts to “देवी बाराही मेरी सेवा लीया पर दैणे होया”

  1. Deep Chand Pandey

    this is the first website which is really pahadi. i liked it and will definitely follow it.

  2. basant bhatt

    dev bhoomi me aise hi gano ki jarurat hai. jai ho gopal da .. tum kyo chale gye

  3. R.C.Fulara

    sarahaneey prayash.Gopal babu ki aawaz sunane ko mili. Man pahar ki ghatiyon main kho gaya.

    Again thanks.

  4. vinita

    bahut khoobsurat

  5. hemant

    i need this song on urgent basis please if any one hav this send it to me @9999838499(What’sapp)

Leave a Comment