धर्म पाल अग्रवाल

धर्म पाल अग्रवाल (Dharm Pal Agarwal)

(माताः श्रीमती शकुन्तला देवी, पिताः श्री हीरा लाल अग्रवाल)

जन्मतिथि : 15 मार्च 1933

जन्मस्थान : अल्मोड़ा

पैतृक गाँव : मोहल्लाः पोखरखाली जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : बी.एससी., एम.ए., पुरातत्व विज्ञान में डिप्लोमा, पीएच.डी.

प्रमुख उपलब्धियां : 1958 में एक्सप्लोरेशन एसिस्टेंट के रूप में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में काम करना शुरू किया। नौकरी व अध्ययन जारी रखते हुए 1972 में राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला, अहमदाबाद में असिस्टेंट प्रोपफेसर नियुक्त हुए और 1993 में विभाग के चेयरमैन पद तक पहुंचे। उच्च कोटि के शोधकार्य के कारण आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पुरातत्वविद् माने जाते हैं। अब तक अनेक पुरस्कारों व पदकों से नवाजे जा चुके हैं। विज्ञान सम्बंधी अनेक पत्रिकाओं से सम्बद्ध हैं। अमेरिका व जापान सहित विश्व के कई देशों के विश्वविद्यालयों में शोधवृत्ति प्राप्त की और व्याख्यान दिए। अब तक लगभग 230 शोधपत्र तथा 14 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद आप पुनः अपने पैतृक नगर अल्मोड़ा वापस लौट आए और अब यहीं रह कर उत्तराखण्ड के उत्थान के लिए सक्रिय हैं।

युवाओं के नाम संदेशः हमें अपनी संस्कृति एवं प्राकृतिक विरासत पर गर्व करना चाहिए और हम अपने राज्य व देश की सेवा में कोई कसर न रख छोड़ें।

विशेषज्ञता : पुरातत्व, इतिहास, संस्कृति, पारम्परिक ज्ञान.

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment