हरीश चन्द्र जयाल

हरीश चन्द्र जयाल

(माताः श्रीमती चन्द्रकला, पिताः स्व. सी. पी. जयाल)

जन्मतिथि : 6 अक्टूबर 1946

जन्म स्थान : झांजड़, पट्टी- सितोनस्यूँ

पैतृक गाँव : झांजड़ जिला : पौड़ी गढ़वाल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र

शिक्षा : एम.ए. (भूगोल)- डी.एस.बी. कालेज (आगरा विश्वविद्यालय), नैनीताल

बी.एड.- दिल्ली विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः एम.ए. में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक।

लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयन।

प्रमुख उपलब्धियां : अनेक मंत्रालयों में निष्ठा तथा ईमानदारी से महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय भागीदारी। वर्तमान में वाणिज्य मंत्रालय में निदेशक के पद पर कार्यरत। उत्तरांचल की जनता से विशेष लगाव। उत्तरांचल के विकास से सम्बंधित कार्यों में निरंतर सहयोग। उत्तरायणी संस्था के संस्थापक सदस्य तथा इसके माध्यम से उत्तरांचल के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील।

युवाओं के नाम संदेशः युवावर्ग समझे कि उत्तरांचल में विकास की बहुत सम्भावनाएं हैं और वे अपनी कड़ी मेहनत व आत्मविश्वास से उत्तरांचल को एक बहुत ही प्रगतिशील व उन्नत राज्य में बदल दें।

विशेषज्ञता : प्रशासन.

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment