हरीश चन्द्र सिंह रावत

हरीश चन्द्र सिंह रावत (Harish Chandra Singh Rawat)

(माताः श्रीमती गंगोत्री देवी, पिताः स्व. शेर सिंह रावत)

जन्मतिथि : 3 जुलाई 1934

जन्म स्थान : सरमोली (मुनस्यारी)

पैतृक गाँव : सरमोली जिला : पिथौरागढ़

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 3 पुत्र

शिक्षा : स्नातक

हाईस्कूल- कौसानी

इण्टर- रा.इ.का. अल्मोड़ा

बी.ए.- लखनऊ विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः हर मोड़ महत्वपूर्ण होता है। सफल-असफल से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हर परिस्थिति से नयी प्रेरणा मिलती है।

प्रमुख उपलब्धियाँ : 1. सन 1952 में असिस्टेंट सब इंस्पैक्टर के पद पर नियुक्त और 12 वर्ष बाद ही वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी पद पर पहुंचा। 2. अनेक पर्वतशिखरों के अलावा 1965 में एवरेस्ट शिखर पर पहुँचने का सौभाग्य प्राप्त किया। 3. इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन में तीन वर्ष तक उपाध्यक्ष। 4. पर्वतारोहियों द्वारा ग्लेशियरों में छोड़े गये ‘कूड़ा-करकट’ की सफाई में प्रयत्नशील.

युवाओं के नाम संदेशः कुछ हुनर/डिग्री हासिल कर स्वरोजगार पाने के लिए सतत कठोर परिश्रम करें। जरूरत पड़ने पर समाज में लौटने का आपका ध्येय होना चाहिए। समय, ऊर्जा तथा धन, जैसे भी बन पड़े अपने समाज की मदद करनी चाहिए।

विशेषज्ञता : पर्वतारोहण, पर्यावरण।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment