हिट स्यालि धर हाथ थाम्बाली चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा

उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आन्दोलन एक जन आन्दोलन था। इस आन्दोलन हर व्यक्ति ने अपनी अपनी क्षमता अनुसार सहयोग किया। यहाँ तक कि घर की महिलाओं ने भी इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नरेन्द्र सिंह नेगी जी ने उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आन्दोलन के दौरान अपने गीतों से भरपूर सहयोग दिया। चाहे वह “मथि पहाड़ु बटि, निस गंगाड़ु बटि..उत्तराखण्ड आन्दोलन मां” हो या “जाग जाग हे उत्तराखण्डि…..जै भारत जै उत्तराखण्ड ” वाला गीत हो। आज हम उसी दौरान नेगी जी द्वारा गाया गीत प्रस्तुत कर रहे हैं जिसमें एक जीजा अपनी साली को उत्तराखंड रैली में जाने के लिये कह रहा है। साली बार बार उससे रैली के बारे में प्रश्न कर रही है और जीजा बड़े धैर्य से उसका उत्तर देकर उसकी जिज्ञासा शांत कर रहा है।

उत्तराखंड के लोक संगीत में इस प्रकार के जीजा-साली या अन्य लोगों के बीच प्रश्नोत्तर के रूप में गीतों की परम्परा रही है। गोपाल बाबू गोस्वामी जी गाया एक प्रसिद्ध गीत “ओ भीना कसकै जानु द्वारहाटा” भी इसी शैली में है। इसी शैली को आधार बनाकर नेगी जी एक सुन्दर गीत की रचना की है। यह उस समय की स्थितियों का वर्णन भी करता है और यह भी बताता है कि उस समय आन्दोलन कारियों को किस किस प्रकार की परेशानियाँ झेलनी पड़ीं।

भावार्थ : जीजा अपनी साली को कह रहा है कि चल साली हाथ में थाम्बली (दरांती की तरह का औजार जिसका उपयोग लकड़ी काटने या जानवर की बलि देने के लिये किया जाता है) पकड़ और उत्तराखंड की रैली में चल। चल कमर कस और हाथ में मशाल लेकर चल…उत्तराखंड की रैली में चल।

साली सहज भाव से पूछ्ती है कि जीजा जी हम लोग उत्तराखंड रैली में क्या खायेंगे और क्या पियेंगे? जीजा उत्तर देता है कि हम लोग उत्तराखंड रैली में पुलिस की लाठी और गोली खायेंगे। चल हाथ में थाम्बली पकड़ और उत्तराखंड की रैली में चल।

फिर साली पूछती है कि जीजा जी मुझे ले जा तो रहे हो लेकिन मेरे पहनने के लिये वहाँ क्या क्या लोगे। जीजा उत्तर देता है कि मैं तुझे हाथों में हथकड़ी व पावों में बेड़ियाँ पहनाऊंगा। चल हाथ में थाम्बली पकड़ और उत्तराखंड की रैली में चल।

फिर साली पूछती है कि जीजा जी मुझे वहाँ कहाँ कहाँ घुमाओगे और क्या क्या दिखाओगे। जीजा कहता है कि मैं तुझे वहाँ थाना दिखाऊंगा और जेल घुमाऊंगा। चल हाथ में थाम्बली पकड़ और उत्तराखंड की रैली में चल।

साली फिर पूछती है कि तुम्हारी इस उत्तराखंड रैली में आखिर क्या रखा है। जीजा कहता कि हम अपने पहाड़ के लिये एक अलग राज्य की माँग रखने इस रैली में जा रहे हैं। चल हाथ में थाम्बली पकड़ और उत्तराखंड की रैली में चल।

साली कहती है कि तो रुको …मैं भी आपके साथ इस उत्तराखंड रैली में शामिल होने आ रही हूँ। चल साली कमर कस और हाथ में मशाल लेकर चल…उत्तराखंड की रैली में चल।

गीत के बोल देवनागिरी में

जीजा : हिट स्यालि, धर हाथ थाम्बाली, चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा…
हिट स्यालि, धर हाथ थाम्बाली, चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
कस कमर, उठौ मुच्याली, चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
हिट स्यालि, धर हाथ थाम्बाली, चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा

1897- अल्मोड़ा के राजकीय हाईस्कूल में हुई बैठक में लिये गये निर्णय के बाद महारानी विक्टोरिया को भेजे पत्र से पर्वतीय क्षेत्र की पृथक राजनैतिक व सांस्कृतिक पहचान को मान्यता दिलाने का पहला प्रयास हुआ। इस बैठक में पं० गोपाल दत्त जोशी, राय बहादुर दुर्गा दत्त जोशी, पं० हरिराम पांडे व राय बहादुर बद्रीदत्त जोशी मौजूद थे।  आगे पढ़ें…….

स्याली : भिना क्या खाणी, क्या पीणी तुम्हारी ते उत्तराखंडे रैली मा,क्या खाणी, क्या पीणी…. !!
भिना क्या खाणी, क्या पीणी तुम्हारी ते उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
जीजा : लाठी गोली खोंला पुलिस की उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
लाठी गोली खोंला पुलिस की उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
हिट स्यालि, धर हाथ थाम्बाली, चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा

स्याली : भिना लिजैली, क्या लैली पैरेली मैं उत्तराखंडे रैली मा,क्या लैली पैरैली…. !!
भिना लिजैली, क्या लैली पैरेली, मैं उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
जीजा :हाथों मा हथकड़ी बेड़ी खुट्यों मा उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
हाथों मा हथकड़ी बेड़ी खुट्यों मा उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
हिट स्यालि, धर हाथ थाम्बाली,चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा

स्याली :कख घुमैली, क्या भिना दिखैली मैं उत्तराखंडे रैली मा, कैके दिखैली…!!
कख घुमैली, क्या भिना दिखैली मैं उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
जीजा :थाणा दिखौलो और जेल घुमौलो त्वै उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
थाणा दिखौलो और जेल घुमौलो त्वै उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
हिट स्यालि, धर हाथ थाम्बाली, चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा uttarakhand-state-struggle

स्याली : क्या च धरयूं,  रे भिना तुम्हारु तें उत्तराखंडे रैली मा, क्या च धरयूं…….!!
क्या च धरयूं,  रे भिना तुम्हारु तें उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
जीजा : पहाड़ा कि अलग राज की माँग छु  उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
हमारा अलग राज की माँग छु  उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा
हिट स्यालि धर हाथ थाम्बाली चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा

स्याली: जागि रो मैं भी आन्दू रे भिना, ते उत्तराखंडे रैली मा, जागि रो भिना…….!!
जागि रो मैं भी आन्दू रे भिना ते उत्तराखंडे रैली मा,रैली मा
जीजा : कस कमर, उठौ मुच्याली, चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा

कस कमर, उठौ मुच्याली, चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा

हिट स्यालि धर हाथ थाम्बाली चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा (कोरस)
जागि रो मैं भी आन्दू रे भिना ते उत्तराखंडे रैली मा,रैली मा (कोरस)
हिट स्यालि धर हाथ थाम्बाली चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा (कोरस)
जागि रो मैं भी आन्दू रे भिना ते उत्तराखंडे रैली मा,रैली मा (कोरस)
हिट स्यालि धर हाथ थाम्बाली चल उत्तराखंडे रैली मा, रैली मा (कोरस)
जागि रो मैं भी आन्दू रे भिना ते उत्तराखंडे रैली मा,रैली मा (कोरस)

गीत : [audio:hit-syali-dhar-hath-thambali-chal-uttarakhand-raily-ma-narendra-sing-negi.mp3]

Renu-Rawat इस गीत का भावार्थ हमारी सदस्य सुश्री रेनू रावत के सौजन्य से।

अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।

Lyrics of the Song “Hit Syali dhar hath Thambali chal uttarakhande raily ma”

jija : hit syali, dhar hath thambali, chal uttarakhande raili ma, raili ma…
hit syali, dhar hath thambali, chal uttarakhande raili ma, raili ma
kas kamar, uthau muchyali, chal uttarakhande raili ma, raili ma
hit syali, dhar hath thambali, chal uttarakhande raili ma, raili ma

syali : bhina kya khani, kya pini tumhari te uttarakhande raili ma,kya khani, kya pini…. !!
bhina kya khani, kya pini tumhari te uttarakhande raili ma, raili ma
jija : lathi goli khonla pulis kee uttarakhande raili ma, raili ma
lathi goli khonla pulis kee uttarakhande raili ma, raili ma
hit syali, dhar hath thambali, chal uttarakhande raili ma, raili ma

syali : bhina lijaili, kya laili paireli main uttarakhande raili ma,kya laili pairaili…. !!
bhina lijaili, kya laili paireli, main uttarakhande raili ma, raili ma
jija :hathon ma hathakadi bedi khutyon ma uttarakhande raili ma, raili ma
hathon ma hathakadi bedi khutyon ma uttarakhande raili ma, raili ma
hit syali, dhar hath thambali,chal uttarakhande raili ma, raili ma

syali :kakh ghumaili, kya bhina dikhaili main uttarakhande raili ma, kaike dikhaili…!!
kakh ghumaili, kya bhina dikhaili main uttarakhande raili ma, raili ma
jija :thana dikhaulo aur jel ghumaulo tvai uttarakhande raili ma, raili ma
thana dikhaulo aur jel ghumaulo tvai uttarakhande raili ma, raili ma
hit syali, dhar hath thambali, chal uttarakhande raili ma, raili ma

syali : kya ch dharayoon, re bhina tumharu ten uttarakhande raili ma, kya ch dharayoon…….!!
kya ch dharayoon, re bhina tumharu ten uttarakhande raili ma, raili ma
jija : pahada ki alag raj kee mang chhu uttarakhande raili ma, raili ma
hamara alag raj kee mang chhu uttarakhande raili ma, raili ma
hit syali dhar hath thambali chal uttarakhande raili ma, raili ma

syali: jagi ro main bhi aandoo re bhina, te uttarakhande raili ma, jagi ro bhina……!!
jagi ro main bhi aandoo re bhina te uttarakhande raili ma,raili ma
jija : kas kamar, uthau muchyali, chal uttarakhande raili ma, raili ma

kas kamar, uthau muchyali, chal uttarakhande raili ma, raili ma

hit syali dhar hath thambali chal uttarakhande raili ma, raili ma (koras)
jagi ro main bhi aandoo re bhina te uttarakhande raili ma,raili ma (koras)
hit syali dhar hath thambali chal uttarakhande raili ma, raili ma (koras)
jagi ro main bhi aandoo re bhina te uttarakhande raili ma,raili ma (koras)
hit syali dhar hath thambali chal uttarakhande raili ma, raili ma (koras)
jagi ro main bhi aandoo re bhina te uttarakhande raili ma,raili ma (koras)

You can get many such songs in our forum and download Kumaoni/Garhwali songs through the links provided there.

Related posts

Leave a Comment