ईश्वरी दत्त (Ishwari Dutt)
(माताः श्रीमती कौशल्या देवी, पिताः स्व. गंगादत्त)
जन्मतिथि : 15 सितम्बर 1937
जन्म स्थान : रामनगर
पैतृक गाँव : ढिकुली जिला : नैनीताल
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री
शिक्षा : बी.ई. (यांत्रिकी)
प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला ढिकुली (नैनीताल)
हाईस्कूल- एम.बी. इण्टर कालेज, हल्द्वानी
इण्टर- डी.ए.वी. इण्टर कालेज, देहरादून
बी.एससी.- डी.ए.वी. कालेज, देहरादून
बी.ई. (मैकेनिकल)- रुड़की विश्वविद्यालय
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर ओ.एन.जी.सी. में प्रवेश।
प्रमुख उपलब्धियां : ओ.एन.जी.सी. में सहायक अभियन्ता के पद पर सेवा आरम्भ की और निदेशक (तकनीकी) के पद तक पहुँचा। कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जिम्मेदारी निभाई। जैसे, वैल प्लेटफार्म, प्रोसेस प्लेटफार्म, बम्बई में समुद्र के बीच सब-सी पाइप लाइन बिछाना, जिसके परिणामस्वरूप देश में कच्चे तेल का उत्पादन संभव हुआ। बड़ौदा तथा शिबसागर (असम) स्थित ओ.एन.जी.सी. की सेन्ट्रल रिपेयर वर्कशॉपों का आधुनिकीकरण किया।
युवाओं के नाम संदेशः अलग राज्य के गठन के बाद यहाँ के युवकों के कंधें पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। राज्य के पास प्राकृतिक संसाध्नों की विशाल सम्पदा है, जिसका राज्य के विकास के लिए उपयोग किया जाना है। पर्यटन बड़े स्तर पर विकसित हो सकता है। युवकों को कड़ी मेहनत करनी होगी और राज्य के समग्र विकास के लिए आवश्यक चुनौती को स्वीकार करना होगा।
विशेषज्ञता : मैकेनिकल अभियांत्रिकी, तेल प्रबन्धन।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।