जगदीश चन्द्र ढौंडियाल

जगदीश चन्द्र ढौंडियाल (Jagdeesh Chandra Dhondiyal)

(माताः श्रीमती चन्द्रा ढौंडियाल, पिताः स्व. भैरवदत्त ढौंडियाल)

जन्मतिथि : 28 सितम्बर 1940

जन्म स्थान : नैनीताल

पैतृक गाँव : ब्यासी जिला : नैनीताल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 2 पुत्रियाँ

शिक्षा : सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी स्कूल, मझेड़ा

इंटरमीडिएट- रा.इ.का., नैनीताल

डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग- राज. पॉलीटेक्नीक नैनीताल

डिग्री इन सिविल इंजीनियरिंग (ए.एम.आई.ई.), कोलकाता

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः सितम्बर 1972 में जब सुरक्षा महानिदेशक, कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार के अंतर्गत नौकरी शुरू की।

प्रमुख उपलब्धियां : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा किया। विशेष प्रशिक्षण के लिए इग्लैंड का दौरा किया। 32 आलेख व एक पुस्तक ‘माउंटेनियरिंग- एक प्रैक्टिकल गाइड’ प्रकाशित। अनेक भारतीय व विदेशी पर्वतारोहण अभियानों में हिस्सेदारी की। जम्मू-कश्मीर, उ.प्र. व हिमाचल में भारतीय सेना के अनेक पर्वतारोहण अभियानों का नेतृत्व किया। अनेक पुरस्कारों व सम्मानों से नवाजे गये।

युवाओं के नाम संदेशः कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता। एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो कौन क्या कहता है, इसकी परवाह मत करो, क्योंकि पत्थर हमेशा फलदार पेड़ पर ही पड़ते हैं।

विशेषज्ञता : इंजीनियरी, सुरक्षा-प्रशासन, पर्वतारोहण तथा लेखन।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment