जगमोहन सिंह रावत (Jagmohan Singh Rawat)
(माताः श्रीमती देवकी देवी, पिताः स्व. गजेन्द्र सिंह रावत)
जन्मतिथि : 5 जून 1933 जन्म स्थान : गुराड़
पैतृक गाँव : गुराड़ जिला : पौड़ी
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 2 पुत्रियाँ
शिक्षा : बी.ए.
प्राथमिक शिक्षा- गाँव, लैंसडाउन व पौड़ी में
हाईस्कूल- डी.ए.वी. हाईस्कूल, पौड़ी
इण्टर- बी.आर. कालेज,आगरा
एन.डी.ए.
बी.ए. (व्यक्तिगत)- इंदौर विश्वविद्यालय
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः एन.डी.ए. के जरिए सेना में प्रवेश
प्रमुख उपलब्धियाँ : लेफ्टीनेट जनरल के पद से सेवानिवृत्त।विशिष्ट सेवा पदक, परम विशिष्ट सेवा पदक, सेनाध्यक्ष के कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित।
युवाओं के नाम संदेशः कठिन परिश्रम करें, ऊँची शिक्षा/तकनीकी शिक्षा हासिल करें, सभी जाति-धर्म के समुदायों के साथ सादा जीवन जिऐं। अपने उत्तरांचली और भारतीय होने पर गर्व करें।
विशेषज्ञता : सैन्य, बल प्रबन्धन।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।