जयप्रकाश सेमवाल (Jaiprakash Semwal)
(माताः श्रीमती इन्दिरा देवी, पिताः श्री मनीराम सेमवाल)
जन्मतिथि : 1 जनवरी 1953
जन्म स्थान : मरखोला
पैतृक गाँव : मरखोला (पांग) जिला : पौड़ी गढ़वाल
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र
शिक्षा : पीएच.डी., एम.बी.ए., पेपर टेक।
प्राथमिक शिक्षा- पांग, घुड़दौड़स्यूं
हाईस्कूल- पाबौ, धुड़दौड़स्यूं 1967
इण्टर- जयहरीखाल (लैंसडाउन) 1969
बी.एससी., एम.एससी.- गुरु रामराय कालेज, देहरादून
पीएच.डी.- अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, वाशिंगटन, अमेरिका
पेपर टैक- भारतीय वन अनुसंधान संस्थान
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के तहत (यूएनडीपी फैलोशिप) के तहत अमेरिका के लिए चुनाव।
प्रमुख उपलब्धियाँ : उद्योग रत्न अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, ग्रेड इंडियन अचीवर्स अवार्ड, इंटरनेशनल मैन आफ द इयर, मिलेनियम मेडल आफ आनर, दून रत्न अवार्ड। 14 राष्ट्रीय व 6 अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित। अब तक 25 देशों की यात्राएं। विकसित देशों का भ्रमण पेपर टेक्नालॉजी एवं पर्यावरण में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त। आल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के फैलो। 5. अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व।
युवाओं के नाम संदेशः ईमानदारी, कठिन परिश्रम, सीधा व्यक्तित्व उत्तरांचल वासियों की नैसर्गिक धरोहर है। संघर्ष के क्षणों में, चुनौतियों को अवसर में बदलना सीखो। अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य बोध भी युवाओं के सामने रहे तो सफलता चरण चूमने लगेगी।
विशेषज्ञता : पेपर टैक्नोलाजी, पर्यावरण।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।