जीवन प्रकाश जोशी

जीवन प्रकाश जोशी (Jeevan Prakash Joshi)

(माताः स्व. चन्द्रवती देवी, पिताः स्व. जमना प्रसाद जोशी)

जन्मतिथि : 1 जुलाई 1931

जन्म स्थान : अलीगढ़

पैतृक गाँव : झिझाड़ जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्रियाँ

शिक्षा : पीएच.डी.

हाईस्कूल- गवर्नमेंट हाईस्कूल अलीगढ़

इंटर व बी.ए.- पंजाब विश्वविद्यालय

एम.ए. (हिन्दी)- दिल्ली विश्वविद्यालय

पीएच.डी.- आगरा विश्वविद्यालय

साहित्यरत्न

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः सन् 1949 में पिता की मृत्यु। सर्वथा निराश्रित एवं विपन्न। केवल जीवन के संघर्ष के पथ पर चला।

प्रमुख उपलब्धियां : रीडर, देशबंधु कालेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, 1970-1996।लेखक व उद्घोषक, आकाशवाणी दिल्ली, 1960-1970। प्रधान संपादक, सर्वहिताय, 1978-80। संस्थापक एवं संपादक, ‘संधान’ (पुस्तक पत्रिका), 1978-जारी।अब तक 26 कविता संग्रह, 2 उपन्यास, 20 आलोचना ग्रन्थ, एक कहानी तथा तीन सूक्ति ग्रन्थ प्रकाशित।

युवाओं के नाम संदेशः उत्तरांचल के उत्थान एवं गौरव हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करें। युवा तदर्थ अपना रक्त-स्वेद अर्पण करने का संकल्प लें।

विशेषज्ञता : अध्यापन, काव्य, समीक्षा, संपादन।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment