कैलाश चन्द्र जोशी

कैलाश चन्द्र जोशी (Kailash Chandra Joshi)

(माताः स्व. ललिता देवी, पिताः श्री विशालमणि जोशी )

जन्मतिथि : 29 जून 1941 जन्म स्थान : जोशियाणा

पैतृक गाँव : जोशियाणा जिला : पौड़ी

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र

शिक्षा : पीएच.डी.

प्राथमिक शिक्षा- मॉडल स्कूल, पौड़ी

हाईस्कूल- डी.ए.वी. स्कूल, पौड़ी

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः कम उम्र में ही उच्च शिक्षा ग्रहण करने की ठानी और अमेरिका में मुझे यह अवसर प्राप्त हुआ।

प्रमुख उपलब्धियां : सूचना औद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य। माइक्रोसॉफ्ट में कार्य कर अमेरिका जैसे देश में विशेष उपलब्धि। उन उद्योगपतियों के बीच स्पर्धा जिनको अमरीकी भी चुनौती नहीं दे सके। राष्ट्रपति क्लिंटन के साथ भारत यात्रा में अमरिका के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व किया। विश्वविख्यात आई.बी.एम. कम्पनी अमरीका में 24 वर्षों तक काम करने के बाद 1990 में भारत में टाटा आई.बी.एम. की स्थापना की। 1992 में सिलीकन वैली अमरीका में दि इन्डस एन्ट्राप्रैनुयैर्स (टी.आई.इ.) बनाई। दुनिया के कुछ खास उद्यमियों की यह ऐसी पहली संस्था है। अपने गाँव-देश का ख्याल हमेशा रखा। टी.आई.इ. के अध्यक्ष के रूप में अनेक जिम्मेदारियों का निर्वाह किया। अनेक व्यवसायी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं से सम्बद्ध।

युवाओं के नाम संदेशः शिक्षा पर अपना ध्यान केन्द्रित करो, यही सफलता की कुंजी है। अपने पास पड़ोस के गरीब बच्चों और वृद्धजनों की मदद करें।

विशेषज्ञता : सूचना प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, संगठन।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

One Thought to “कैलाश चन्द्र जोशी”

  1. Raje singh rawat

    Jay uttrakhand

Leave a Comment