लक्ष्मण सिंह बिष्ट ‘बटरोही’

लक्ष्मण सिंह बिष्ट ‘बटरोही’ (Laxman Singh Bisht ‘Batrohi’)

(माताः स्व. माधवी देवी, पिताः स्व. बिशन सिंह बिष्ट)

जन्मतिथि : 25 अप्रैल 1946

जन्म स्थान : छानागांव (मल्ला सालम)

पैतृक गाँव : छानागांव जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : डी.फिल.

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला, देवीथल (अल्मोड़ा)

हाईस्कूल, इण्टर- रा.इ.का. नैनीताल

बी.ए., एम.ए.- राजकीय महाविद्यालय नैनीताल

डी. फिल.- इलाहाबाद विश्वविद्यालय

जीवन के महत्वपूर्ण मोड़ः 1. 1956 में गाँव से शहर आना. 2. 1966 में इलाहाबाद जाकर साहित्यिक जीवन का विस्तार। 3. 1997 में यूरोप जाना।

प्रमुख उपलब्धियाँ : 1. कुमाऊँ विश्वविद्यालय में हिन्दी विभागाध्यक्ष. 2. बुदापैश्त (हंगरी) में भारतशास्त्र के अतिथि प्रोफेसर. 3. रूमानिया, हंगरी, चेक गणराज्य, इंग्लैंड, जर्मनी, फिनलैंड आदि की यात्राएं। 4. चार कहानी संग्रह, तीन उपन्यास, चार उपन्यासिकाएं प्रकाशित। 5. भारतीय ज्ञानपीठ के प्रकाशन ‘भारतीय कहानियाँ’ के हिन्दी खण्ड के सम्पादक। 6. विकल्प के सहायक सम्पादक तथा उत्तराखंड भारती के सम्पादक रहे।

युवाओं के नाम संदेशः अपनी जड़ों से जुड़कर स्वयं का विस्तार करें। जितनी गहरी हमारी जड़ें होंगी, उतना ही विशाल हमारा व्यक्तित्व होगा।

विशेषज्ञता : साहित्य, सम्पादन, शोध निदेशक.

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment