मदन मोहन लखेड़ा

मदन मोहन लखेड़ा (Madan Mohan Lakhera)

(माताः श्रीमती कला देवी, पिताः श्री जे.एन. लखेड़ा)

जन्मतिथि : 21 अक्टूबर 1937

जन्म स्थान : जखण्ड

पैतृक गाँव : पट्टी बरजुला जिला : टिहरी गढ़वाल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 4 पुत्रियाँ

शिक्षा : एम.एससी.

प्रारम्भिक शिक्षा- प्रताप इण्टर कालेज टिहरी

सीनियर कैम्ब्रिज- आर.आई.एम.सी. देहरादून

बी.ए.- इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून

एम.एससी.- डिफेंस सर्विस स्टाफ कालेज, वैलिंगटन

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1949 में आर.आई.एम.सी. में दाखिला और 1958 में भारतीय सेना में कमीशन।

प्रमुख उपलब्धियाँ : कैप्टन से लेफ्टिनेंट जनरल तक प्रत्येक पद पर जम्मू कश्मीर में सेवा। सेना के एडजुटेंट जनरल के पद से सेवा निवृत्त। उत्तरांचल के अकेले सेनाधिकारी जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा परम विशिष्ट सेवा पदक, अतिविशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक और दो बार चीफ आफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन प्राप्त हुआ।

युवाओं के नाम संदेशः कड़ी मेहनत और लगन सफलता की कुंजी हैं। उत्तरांचल के निवासियों की बेहतरी के लिए हमें अपने संसाधन और ऊर्जा संचित करनी चाहिए।

विशेषज्ञता : सैन्य प्रशासन।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment