मेरि आंख्यूं का रतन बाला स्ये जादी

नरेन्द्र सिह नेगी द्वारा गाये इस गाने को आप एक लोरी की तरह भी सुन सकते हैं, पर यह गाना पहाड़ों के दुर्गम ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं की कठिन दिनचर्या का परिचायक है। गाने में एक माँ का अपने बच्चे के प्रति स्वाभाविक वात्सल्य व समर्पण प्रदर्शित किया गया है, दूसरी तरफ़ महिला को खेतों-जंगलों और घर के अन्दर के रोजमर्रा के कामों की भी चिन्ता है। महिला सोचती है कि अगर बच्चा थोङी देर सो जाये तो मैं थोड़ा काम निपटा लूं।

भावार्थ : हे मेरी आखों के रतन मेरे लाल सो जा तो! मैं तुझे दूध और भात (चावल) खिलाऊंगी, मेरे आंखों के रतन मेरे लाल सोजा। तू तो मेरे आंखों की पंखुड़ी के समान है, मेरी इच्छा भी तू ही है और मेरा लालच भी तू ही है, तू मेरे दिल का टुकड़ा है, मेरा कहना मान ले पोथा, इतना जिद्दी ना बन,तुझे दूध-भात खिलाऊंगी,मेरे आंखों के रतन मेरे लाल सोजा। अपने बच्चे के सुखमय भविष्य के साथ अपने आने वाले दिनों की बेहतरी की आशा करते हुए महिला कहती है- तेरे इन छोटे-छोटे हाथों की मुट्ठियों में मेरे सुखी दिन रखे हुवे हैं, तेरी इन प्यारी छोटी छोटी आँखों में मेरे सपने छुपे हुए हैं। मेरी आस और मेरी सांस भी तुझमे ही है, ए मेरे बच्चे तू सो जा, हे मेरी आँखों के रतन मेरे बच्चे सो जा। मेरे साथ की महिलाएं पानी ले आई हैं, मेरे सखी सहेलियां लकड़ी घास काटने के लिए जंगल जाने लग गयी हैं, क्या जतन करूँ क्या न करूँ? मेरे बच्चे सो जा। महिला का पति रोजी-रोटी कमाने बाहर शहर बाहर गया है उसे याद करती हुई महिला कह रही है, जबसे तुम मेरे दिल को दुखा के गये थे, अभी तक घर वापस नहीं आये। तुम्हारा चेहरा जो एक बार देख लेती तो ये सारे दुःख और बिपदा भूल जाती,उन बातों को उस दिन को मत याद दिला मेरे बच्चे सोजा।  हे पापी नींद तू कहाँ सोयी रह गयी है आज? महिला के सारे काम छूटे हुए हैं, उनकी चिन्ता करती हुई कहती है- मेरे जूठे बर्तन मेरे घर और बाहर के सारे काम ऐसे ही पड़े है. कैसे में इस काम को निपटा पाउंगी? क्या करूं क्या बोलूं मेरे लाल सोजा। तुझे दूध-भात खिलाउंगी मेरे लाल तू सोजा। हे मेरी आँखों के रतन मेरे बच्चे सो जा!!!!

गीत के बोल देवनागिरी में

हे मेरि आंख्यूं का रतन बाला स्ये जादी, बाला स्ये जादी
दूध भाती द्योलु त्वे तैन बाला स्ये जादी, हे बाला स्ये जादी

बड़कोट की पौराणिकता से संबंधित दो भिन्न विचार धाराएं स्थानीय रूप से प्रचलित हैं। एक का मत है कि महाभारत युग में बड़कोट राजा सहस्रबाहु के राज्य की राजधानी थी। हजार बाहुओं के समान शक्ति रखने वाला सहस्रबाहु अपना दरबार एक सपाट भूमि पर लगाता था (वर्तमान बड़कोट गांव में) और बड़कोट शहर का नाम इसी से हुआ है बड़ा दरबार अर्थात बड़कोट। माना जाता है कि पांडवों ने वन पर्व के दौरान गंधमर्दन पर्वत पर जाते समय सहस्रबाहु का आतिथ्य स्वीकार किया गया था। यहां के कई कुंडों एवं मंदिरों का निर्माण पांडवों द्वारा हुआ, ऐसा माना जाता है। आगे पढ़ें….

हे मेरी आंख्यूं का रतन बाला स्ये जादी, बाला स्ये जादी
बाला स्ये जादी, बाला स्ये जादी

मेरी औंखुड़ी पौन्खुड़ी छैइ तू, मेरी स्याणी छै गाणी
मेरी स्याणी छै गाणी
मेरी जिकुड़ी उकुड़ी ह्वेल्यु रे, स्येजा बोल्यु माणी
स्येजा बोल्यु माणी
ना हो जिधेरू ना हो बाबू जन,  बाला स्ये जादी
दूध भाती द्योलु त्वे तैन, बाला स्ये जादी

तेरी घुण्द्क्यैली हतु कि मुट्ठ्युं मा मेरा सुखी दिन बुज्याँन
मेरा सुखी दिन बुज्याँन
तेरी टुरपुरी तों बाली आंख्युं मा, मेरा सुपिन्या लुक्याँन
मेरा सुपिन्या लुक्याँन
मेरी आस सांस त्वेमा ही छन, बाला स्ये जादी
हे मेरी आंख्यूं का रतन, बाला स्ये जादी

हे पापी निंद्रा तू कख स्येयीं रैगे आज
स्येयीं रैगे आज
मेरी भांडी कुण्डी सुचणी रैगेनी, घर बणों काम काज
घर बणों काम काज
कब तै छंटयोंलू क्या कन क्या बन, बाला स्ये जादी
दूध भाती द्योलु त्वे तैन, बाला स्ये जादी

घत सारी सारी कि पाणी लै गेनी पंदेरों बटी पंदेनी
पंदेरों बटी पंदेनी
बणु पैटी गेनी मेरी धौड़या दगड्या लाखङ्वैनी घसैनि

इस गीत के बोल और इसका भावार्थ हमारे सद्स्य योगेश (चित्र में) ने भेजे हैं। गीत का चुनाव हेम पंत का है।   our-member-yogesh

लाखङ्वैनी घसैनि
क्या करूं क्या नि करूं जतन, बाला स्ये जादी
हे मेरी आंख्यूं का रतन, बाला स्ये जादी

घर बौड़ु नि व्हायु जू गै छौ झूरै कि मेरी जिकुड़ी
झूरै कि मेरी जिकुड़ी
बिसरी जांदू वीं खैरी बिपदा, हेरी कि तेरी मुखड़ी
हेरी कि तेरी मुखड़ी
सम्लौ ना वो बत वो दिन, बाला स्ये जादी
दूध भाती द्योलु त्वे तैन बाला स्ये जादी
बाला स्ये जादी, बाला स्ये जादी, बाला स्ये जादी, बाला स्ये जादी

गीत : [audio:meri-aankhon-ka-ratan-bala-se-jadi-narendra-singh-negi.mp3]

अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।

Lyrics of the Song “Bala Sye Jadi”

he meri aankhyoon ka ratan bala sye jadi, bala sye jadi
doodh bhati dyolu tve tain bala sye jadi, he bala sye jadi

he meri aankhyoon ka ratan bala sye jadi, bala sye jadi
bala sye jadi, bala sye jadi

meri aunkhudi paunkhudi chhaii too, meri syani chhai gani
meri syani chhai gani
meri jikudi ukudi hvelyu re, syeja bolyu mani
syeja bolyu mani
na ho jidheroo na ho baboo jan, bala sye jadi
doodh bhati dyolu tve tain, bala sye jadi

teri ghundkyaili hatu ki mutthyun ma mera sukhi din bujyann
mera sukhi din bujyann
teri turapuri ton bali aankhyun ma, mera supinya lukyann
mera supinya lukyann
meri aas sans tvema hi chhan, bala sye jadi
he meri aankhyoon ka ratan, bala sye jadi

he papi nindra too kakh syeyin raige aaj
syeyin raige aaj
meri bhandi kundi suchani raigeni, ghar banon kam kaj
ghar banon kam kaj
kab tai chhantayonloo kya kan kya ban, bala sye jadi
doodh bhati dyolu tve tain, bala sye jadi

ghat sari sari ki pani lai geni panderon bati pandeni
panderon bati pandeni
banu paiti geni meri dhaudya dagadya lakhangvaini ghasaini
lakhangvaini ghasaini
kya karoon kya ni karoon jatan, bala sye jadi
he meri aankhyoon ka ratan, bala sye jadi

ghar baudu ni vhayu joo gai chhau jhoorai ki meri jikudi
jhoorai ki meri jikudi
bisari jandoo vin khairi bipada, heri ki teri mukhadi
heri ki teri mukhadi
samlau na vo bat vo din, bala sye jadi
doodh bhati dyolu tve tain bala sye jadi
bala sye jadi, bala sye jadi, bala sye jadi, bala sye jadi

You can get many such songs in our forum and download Kumaoni/Garhwali songs through the links provided there.

Related posts

4 Thoughts to “मेरि आंख्यूं का रतन बाला स्ये जादी”

  1. आंखे भर आई, बचपन की याद हो आई, जब मां स्कूल जाने के लिये जल्दी-जल्दी तैयार होते हुये, घर के सारे काम निपटाते हुये, मुझे कुछ ऐसा ही कहती थी। उसके मन पर क्या बीतती होगी कि अपने बच्चे को लगभग अकेले छोड़कर जाना…., अब जान पाया, जब मैं भी बाप बन गया।

  2. vinod rawat

    ye gana main apni life me kabi nahi bhool sakta… ma ki yad dilata hai.. akele me sunta hoo to rota hoo.. muje apni ma ki yad aati hai.. ushne sab kiya hai mere liye.. lovely song. and thanx to negi ji and lyricist.. jo apne aisa gana sun ne ko diya..

  3. ravindra singh

    yah blori me lakho karodo baar sunana chahta hu negi da apka koi zabab nahi

  4. sunil ramola

    bhai ye gana downlad kaise hoga plz.. mujhe se gana chahiye tha mujhe iski side bata do jahan se ye downlad ho jaye plz plz..

Leave a Comment