मेरी कमला तो रोये ना, ओ…. सुवा घर ऊंल में चम

उत्तराखंड के पुरुषों का रोजी-रोटी के लिये पहाड़ को छोड़ना और सेना में भर्ती होना एक आम बात है। पति के सेना में होने से उसकी पत्नी पर क्या बीतती है इस पर हमने गोपाल बाबू गोस्वामी द्वारा गाये गीतों कैले बाजे मुरुली, घुघुती ना बासा जैसे गीतों के द्वारा चर्चा की थी। आज हम गोपाल बाबू के जिस गीत की चर्चा कर रहे हैं उसमें एक पति युद्ध भूमि की ओर प्रस्थान कर रहा है, और उसको छोड़ने को आई पत्नी रो रही है। अपनी पत्नी को दिलासा देता हुआ पति अपनी पत्नी से कह रहा है कि तू मत रो, मैं जल्दी ही तेरे पास लौट कर आऊंगा। उत्तराखंड में ऐसी सांत्वना लगभग हर पति युद्ध क्षेत्र में जाते हुए देता होगा, लेकिन लड़ाई के माहौल में इनमें से कितने पति वापस लौट कर आ पाते हौंगे यह तो समय के गर्भ में ही दबा रहता है।

भावार्थ : मेरी कमला (पत्नी का नाम) तू रो मत, मैं जल्दी ही तेरे पास लौट कर आउंगा। मेरी प्यारी…. मुझे लड़ाई के मैदान में जाना है, तू अपने आँसू मत बहा, मैं जल्दी ही तेरे पास लौट कर आउंगा। अरी भागवान… तू इस तरह की नजरों से मुझे मत देख, रो रोकर अपनी आँखों को मत घुमा, तेरी सूरत तो मेरे हृदय के पास हमेशा रहेगी, मत रो मेरी प्यारी..मेरी कमला, मैं जल्दी ही तेरे पास लौट कर आउंगा। देख तेरे हाथों में हमारे घर की लाज है और मेरे हाथों में हमारे देश की लाज है, तू अपनी और इस घर की कुशलता का समाचार मेरे पास पहुंचाते रहना, रोना मत, आँसू मत बहाना, मैं जल्दी ही तेरे पास लौट कर आउंगा। मैं जल्दी ही दो महीने की छुट्टी लेकर आउंगा, फिर हम साथ साथ जाकर देवी के मंदिर में छ्त्र चढ़ायेंगे, अभी तू चली जा मेरी कमौ, इन आँसूओं को पी ले, मेरी प्यारी कमला… मैं जल्दी ही तेरे पास लौट कर आउंगा।

गीत के बोल देवनागिरी में

ओ…. मेरी कमला तो रोये ना, ओ…. सुवा घर ऊंल में चम
ओ…. कमो जाण छो लाम मा, ओ…. सुवा आंस खेड़िये झन
ओ…. मेरी कमला तो रोये ना, ओ…. सुवा घर ऊंल में चम

तख-तख न कर भागी ना घुरायो आँख, तख-तख न कर भागी ना घुरायो आँख
तेरी मुखड़ी रौली सुवा मेरी कलेजी काख,तेरी मुखड़ी रौली सुवा मेरी कलेजी काख
यो सार्यूं डान्यूं मा ओ…. सुवा झन रो तू झन
ओ…. मेरी कमला तो रोये ना, ओ…. सुवा घर ऊंल में चम

तेरी हाथों घर की लाज, मेरी हाथों देश कि, तेरी हाथों घर की लाज, मेरी हाथों देश कि
दिने रिये राजी खुशी, अपुणी घर की,दिने रिये राजी खुशी, अपुणी घर की
यो बाटा घाटा में,ओ…. कमो झन रोये तो झन
ओ…. कमो जाण छो लड़ूंलो, ओ…. सुवा झन रोये तो झन

द्वी महीणे छुट्टी सुवा, जब उनो घर,द्वी महीणे छुट्टी सुवा, जब उनो घर
देवी का मन्दिर हम चढ़ूनों छतर,देवी का मन्दिर हम चढ़ूनों छतर
तू नैजा कमला ओ सुवा आंसू पीले चम
ओ…. कमो जाण छो लड़ूंलो, ओ…. सुवा आंस खेड़िये झन
ओ…. मेरी कमला तो रोये ना, ओ…. सुवा घर ऊंल में चम

ओ…. मेरी कमला तो रोये ना, ओ…. सुवा घर ऊंल में चम
ओ…. कमो जाण छो लाम मा, ओ…. सुवा आंस खेड़िये झन
ओ…. मेरी कमला तो रोये ना, ओ…. सुवा घर ऊंल में चम

गीत : [audio:meri-kamla too-roye-na-ghar-auloon-mein-gopal-babu-goswami.mp3]

अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।

Lyrics of the song “Meri Kamla Tu Roye Na Ghar Auloon Mein Cham”

o…. meri kamala to roye na, o…. suva ghar oonl men cham
o…. kamo jan chho lam ma, o…. suva aans khediye jhan
o…. meri kamala to roye na, o…. suva ghar oonl men cham

takh-takh n kar bhagi na ghurayo aankh, takh-takh n kar bhagi na ghurayo aankh
teri mukhadi rauli suva meri kaleji kakh,teri mukhadi rauli suva meri kaleji kakh
yo saryoon danyoon ma o…. suva jhan ro too jhan
o…. meri kamala to roye na, o…. suva ghar oonl men cham

teri hathon ghar kee laj, meri hathon desh ki, teri hathon ghar kee laj, meri hathon desh ki
dine riye raji khushi, apuni ghar kee,dine riye raji khushi, apuni ghar kee
yo bata ghata men,o…. kamo jhan roye to jhan
o…. kamo jan chho ladoonlo, o…. suva jhan roye to jhan

dvi mahine chhutti suva, jab uno ghar,dvi mahine chhutti suva, jab uno ghar
devi ka mandir ham chadhoonon chhatar,devi ka mandir ham chadhoonon chhatar
too naija kamala o suva aansoo pile cham
o…. kamo jan chho ladoonlo, o…. suva aans khediye jhan
o…. meri kamala to roye na, o…. suva ghar oonl men cham

o…. meri kamala to roye na, o…. suva ghar oonl men cham
o…. kamo jan chho lam ma, o…. suva aans khediye jhan
o…. meri kamala to roye na, o…. suva ghar oonl men cham

You can get many such songs in our forum and download Kumaoni/Garhwali songs through the links provided there.

Disclaimer : These songs are only to promote Uttarakhandi Music. If you like these then please buy original Cd/Cassettes and help Uttarakhandi Music.

Related posts

One Thought to “मेरी कमला तो रोये ना, ओ…. सुवा घर ऊंल में चम”

  1. jit

    meri kamla tu meri kabi na ho ski me tera hote hue tera na ho ska fir milenge agle janm me.me tera intjar karuga

Comments are closed.