एन.पी. नवानी

एन.पी. नवानी (N.P.Nawani)

(माताः स्व. नारायणी देवी, पिताः स्व. डी.एन. नवानी)

जन्मतिथि : 15 अगस्त 1939

जन्म स्थान : पौड़ी

पैतृक गाँव : चाँदपुर जिला : चमोली

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : बी.एससी., पी.जी. डिप्लोमा मैनचेस्टर विश्वविद्यालय

प्राथमिक शिक्षा- पौड़ी/चमोली

मैट्रिक व इंटरमीडिएट- एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कालेज, लखनऊ

बी.एससी.- लखनऊ विश्वविद्यालय। विकास प्रशासन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा- मैनचेस्टर वि.वि., इग्लैंड

डिप्लोमा इन एडवांस्ड मैनेजमेंट- ऑफ स्कूल, कनाडा

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1967 की आई.ए.एस. परीक्षा में उत्तीर्ण होकर केन्द्र शासित क्षेत्र काडर में प्रवेश। 1972 में त्रिपुरा काडर में स्थानांतरित।

प्रमुख उपलब्धियाँ : त्रिपुरा में जिलाधिकारी; कृषि, वन, पशुपालन, ग्रामीण विकास आदि विभागों में सचिव; योजना तथा कृषि उत्पादन आयुक्त तथा मुख्य सचिव पदों पर सेवा। त्रिपुरा में बड़े पैमाने पर रबर बागानों का विकास; नारियल, काजू, गेहूँ आदि की शुरूआत; हजारों झूमिया जनजाति परिवारों का पुनर्वास। भारत सरकार के चार मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर और अंततः सचिव सूचना एवं प्रसारण। आंगनवाड़ी कार्यक्रम का प्रसार, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के प्रसारण की आमदनी में रिकार्ड बढ़ोत्तरी। 2001 में उत्तरांचल लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष का कार्यभार सम्भाला। केवल तीन महीनों के अन्दर आयोग को पूर्ण रूप से क्रियाशील किया।

युवाओं के नाम संदेशः दृढ़ विश्वास एवं पूर्ण परिश्रम से लोक सेवाओं की परीक्षाओं में सफल होने का प्रयत्न करें। परन्तु आज के परिवेश में स्व-रोजगार तथा स्व-उद्यम के जो अवसर हैं, उनकी ओर भी गंभीरता से ध्यान दें।

विशेषज्ञता : प्रशासन, क्षेत्रीय तथा ग्रामीण विकास।

 

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment