नन्द किशोर हटवाल

नन्द किशोर हटवाल (Nand Kishore Hatwal)

(माताः श्रीमती प्रेमा देवी, पिताः श्री अम्बिका दत्त हटवाल)

जन्मतिथि : 1961

जन्म स्थान : तपोंण

पैतृक गाँव : तपोंण जिला : चमोली

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : एम.ए.

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला, पोखरी से

जूनियर शिक्षा- तपोंण से, हाईस्कूल- रा.उ.मा.वि., गडोरा

इण्टर- रा.इ.का., जोशीमठ

बी.ए., एम.ए. (अर्थशास्त्र)- राजकीय पी.जी. कालेज, गोपेश्वर

ड्राइंग डिप्लोमा

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 16-17 साल की उम्र में मेरे अंदर जब लिखने की इच्छा जागृत हुई और मैं लिखने लगा।

प्रमुख उपलब्धियाँ : प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कहानियां, कविताएं, लेख, फीचर, लघु- कथाएं, नाटक, बाल कथाएं, व्यंग्य व गढ़वाल की कई अनछुई लोक परम्पराओं पर लेखन और प्रकाशन, गढ़वाल के चांचरी नृत्यगीतों पर शोधकार्य तथा लोकगीतों, कथाओं, मांगल, जागर, रांसे, बगड्वाली, ढोल के ताल, रम्वाण, महाभारत आदि आडियो संग्रह, गढ़वाल की लोक संस्कृति पर 100 से अधिक रेखांकनों की रचना व प्रकाशन; लोक संस्कृति से सम्बद्ध तीन वीडियो फिल्मों का निर्माण, अनेक छोटे-बड़े पुरस्कारों व सम्मानों से सम्मानित।

युवाओं के नाम संदेशः पहाड़ और चुनौती एक दूसरे के पर्याय हैं। सीधे-सपाट रास्तों पर चल कर कितनी भी दूरी तय की जाय, वो उपलब्धि नहीं बनती। पहाड़ो पर चढ़ते हुए आक्सीजनविहीन ऊंचाइयों में थोड़ी दूरी भी तय कर पाना उपलब्धि है। पहाड़ों में रह कर कुछ कर सकें तो बड़ी बात होगी। झंझटों और परेशानियों से डर कर पलायन करना कायरता है। यहां के आर्थिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षिक विकास के लिए सभी लोगों को कमर कस लेनी चाहिए। किसी सरकारी सहायता के बिना ही कुछ करने की मानसिकता का भी विकास करना चाहिए।

विशेषज्ञता : शिक्षा, लेखन, लोक साहित्य, रेखांकन, घुमक्कड़ी।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

2 Thoughts to “नन्द किशोर हटवाल”

  1. achchha blog hai. kai logon ke baare me jaankari mili. abhi to sirf yuhi gujarata raha, thar kr padhunga, shayad baar baar.

  2. achchha sanyojan hai, lekin abhi mukkmil hona baaki hai. vidhyasagar nautiyal, shubhash pant, jiten thakur, balli singh cheema, kusum chaturvedi, shashiprabha shastri, rajesh saklani, gurudeep khurana, kusum bhatt, alpana mishra, harjeet singh, avedhesh, naveen naithani, dinesh karnatak, ashok pandey, shailay, madan sharma, om prakash valmiki, naveen nautiyal, devendra joshi, madan duklan, niranjan suyal, mahesh chandra puentha, atul sharma ashok chakravarti, suresh uniyal, manmohan chadhdha, sukhbeer vishvakarma, raj sharma, radha krishna kukreti, pankaj bisht, batrohi, mrinal padey, shivani aadi kitne hi naam rachanakaron aur rangkarmiyon ke choot rahe hain. yadi sambhav ho to in sabke baare me bhi jaankari jutayi jayen.

Leave a Comment