नवीन चन्द्र जोशी

नवीन चन्द्र जोशी (Naveen Chandra Joshi)

(माताः स्व. दुर्गा देवी जोशी, पिताः स्व. दुर्गा प्रसाद जोशी)

जन्मतिथि : 26 सितम्बर 1930

जन्म स्थान : अजमेर

पैतृक गाँव : मकीड़ी जिला : अल्मोड़ा

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्रियाँ

शिक्षा : हाईस्कूल- राजकीय विद्यालय, अजमेर

इंटर- डी.ए.वी. कालेज, अजमेर,

बी.काम.- आगरा विश्वविद्यालय, आगरा

एम.काम.- इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद

पी.एचडी.- आगरा विश्वविद्यालय, आगरा

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः सिविल सर्विस का त्याग कर मोतीलाल नेहरू कालेज में कामर्स का विभागाध्यक्ष बनना।

प्रमुख उपलब्धियां : आर्थिक, सामाजिक और प्रबंधन विषयों पर 16 पुस्तकों का लेखन। इनमें से एक पुस्तक का लोकार्पण उपराष्ट्रपति एम. हिदायतुल्ला ने किया। पिछले 30 वर्षों से आर्थिक विषयों पर समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में नियमित लेखन।

युवाओं के नाम संदेशः उत्तराखण्ड के युवाओं में अतिविशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने की योग्यता है। जरूरत इस बात की है कि वे अपनी योग्यताओं को पहचानें और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।

विशेषज्ञता : शिक्षा-प्रबन्धन, अर्थशास्त्र।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है.

Related posts

Leave a Comment