परसि बटि लगातार, बारि-बारि कू बुखार, चड़्यू च रे डाग्टार, मोर्दु छौं उतार-उतार

नरेन्द्र सिंह नेगी जी के गाये गये सैकड़ों गीतों में हर शैली के गीत उपलब्ध हैं। इन गीतों में बहुत विविधताएं देखने को मिलती है, लेकिन सभी गीत मानवीय भावों के उत्कृष्ट चित्रण, सुन्दर बोलों और मधुर संगीत से सजे हैं। प्रस्तुत गीत नेगी जी ने “छिबराट” नामक आडियो कैसेट में गाया था। यह मजेदरा गीत भी अपने आप में अनोखा है – एक बुजुर्ग महाशय अपने खराब स्वास्थ्य को ठीक करने की पूरी जिम्मेदारी एक डाक्टर को सौंपने की इच्छा रखते हैं। लेकिन वो खान-पान आदि का परहेज रखने के लिये कतई तैयार नहीं है। यहाँ तक कि दवा-दारू और इन्जेक्शन से भी उन्हें नफरत है।  फिर भी उनकी उत्कट इच्छा है कि डाक्टर महाशय उनकी बिमारी को ठीक कर दें।  अन्तत: यह राज खुलता है कि बुजुर्ग को कोई व्याधि नहीं है, वह तो सिर्फ मृत्योपरान्त इस मायाजालरूपी संसार को छोड़कर जाने के विचार से भयभीत हैं।

भावार्थ – डाक्टर साहब मुझे परसों से बार-बार बुखार चढ रहा है, ऐसा लग रहा है कि अब मेरी मृत्यु नजदीक है, आप कुछ न कुछ तो जतन कीजिये, मेरी इच्छा है कि आप मेरी जान बचाइये।

अब तो जो कुछ करना है आपको ही करना है, वैद्य और धामी (लोकदेवताओं की पूजा-पाठ कराने वाले) सब हार गये हैं, वे सब मेरी जेब खाली करवा चुके हैं। मैने देवताओं को प्रसन्न करने के लिये बकरे की बलि चढ़वाई, खबीस (बुरी आत्माएं) पूज डाली, देवताओं को नचवाया, पर कुछ खास अन्तर नहीं आया। अब आप से मैं क्या झूठ बोलूँ, मेरा मन कहता है कि सिर्फ आप ही मेरी जान बचा सकते हैं इसलिये आप कुछ कीजिये।

लेकिन रुकिये! इलाज शुरु करने से पहले मैं कुछ बातें आपको अपने बारे में बता देता हूँ, चाय पीने का मेरा अटूट सिलसिला चलता है, तम्बाकू मुझसे छूटती नहीं है। अब आपसे भला मैं झूठ क्यों बोलूं, दलिया-खिचड़ी मैं खा नहीं सकता और शिकार (मांस) के बिना रह नहीं सकता, लेकिन फिर भी मेरे को लगता है कि आपके हाथों ही अब मेरी जान बचेगी, अब आप से मैं क्या झूठ बोलूँ।1999 --- Listening to Patient's Heartbeat with Stethoscope --- Image by © Michael Keller/CORBIS

सफेद गोली मुझे जमती नहीं है, लाल-पीली गोली पचती नही है, ग्लूकोज की शीशी चढाना मुझे भाता नहीं, पिसी हुई दवाई की पुड़िया से मुझे खास नफरत है, कैप्सूल तो मैं खा ही नहीं पाता और इन्जेक्शन लगवाना मेरे बस की बात नहीं। लेकिन जो कुछ करना है अब आपने ही करना है, क्योंकि मेरे को लगता है कि आपके हाथों ही अब मेरी जान बचेगी, अब आप से मैं क्या झूठ बोलूँ।

मैं खाता तो खूब हूँ, पर पचा नहीं पाता लेकिन क्या करूँ बिना खाये मुझसे रहा नहीं जाता, मेरी सांस ऊपर नीचे चलती है, और मुझे ज्यादा ठण्डा-गरम सहन नहीं होता, मुझे पता है कि मीठी दवाई तुमने मुझे देनी नहीं है और कड़वी दवा हुई तो मैने पीनी ही नही है। अब आपसे भला मैं क्यों झूठ बोलूं? आपके हाथों ही मेरी जान बचेगी, अब जो कुछ करना है आपने ही करना है.

नाती-नातिनियां, माया-ममता, चारों और फैली हुई मेरी धन-सम्पत्ति, खेत-मकान, गाय-भैंस, रुपये-पैसे मेरे सारे यहीं छूटने वाले हैं मैं आपके सामने बोलना तो नहीं चाहता था, लेकिन मैं अब अपने दिल का असली दर्द आपको बता ही देता हूँ, अब आपसे भला मैं क्यों झूठ बोलूं? मेरा दिल कहता है कि अब आपके हाथों ही मेरी जान बचेगी, अब जो कुछ करना है आपने ही करना है।

गीत के बोल देवनागिरी में

परसि बटि लगातार, बारि-बारि कू बुखार, चड़्यू च रे डाग्टार, मोर्दु छौं उतार-उतार
परसि बटि लगातार, बारि-बारि कू बुखार, चड़्यू च रे डाग्टार, मोर्दु छौं उतार-उतार
कुछ ना कुछ त कर जतन, तेरे हाथ छ बचणैं मन
कुछ ना कुछ त कर जतन, तेरे हाथ छ बचणैं मन
जै कुछ कन आब तिने कन, तिने कन, तिने कन
परसि बटि लगातार, बारि-बारि कू बुखार, चड़्यू च रे डाग्टार, मोर्दु छौं उतार-उतार

बैध धामि हारि गैनि, खीसा बटुवा झाडि गैनि, बैध धामि हारि गैनि, खीसा बटुवा झाडि गैनि
मैन मारि खाड़ु कचैरि, खबेस पूजि देवता नचै
हरक फरक कुछ नि पड़ि, हरक फरक कुछ नि पड़ि – एक जूगु तक नि छड़ि
झूट त्वै में किले ब्वन,तेरे हाथ छ बचणैं मन,
जै कुछ कन आब तिने कन, तिने कन, तिने कन
परसि बटि लगातार, बारि-बारि कू बुखार, चड़्यू च रे डाग्टार, मोर्दु छौं उतार-उतार

तब करि इलाज मेरु समझि ले मिजाज मेरू, तब करि इलाज मेरु समझि ले मिजाज मेरू
चा कु ढब्ज टुटदु नि, तंबाकु मैथे छुटदु नि
दलिया खिचडि खै नि सकदु, दलिया खिचडि खै नि सकदु – शिकरि बिना रै नि सकदु
झूट त्वै में किले ब्वन, तेरे हाथ छ बचणैं मन,
जै कुछ कन आब तिने कन, तिने कन, तिने कन
परसि बटि लगातार, बारि-बारि कू बुखार, चड़्यू च रे डाग्टार, मोर्दु छौं उतार-उतार

सफेद गोळि खपदि नी, लाल पिंगळि पचदि नी, सफेद गोळि खपदि नी, लाल पिंगळि पचदि नी
ग्लुकोज शीशि चड़दि नी , पिसी पुड़िया लड़दि नी
कैप्पसूल खै नि सकदु, कैप्पसूल खै नि सकदु – इंजक्शन मैं सै नि सकदु
झूट त्वै में किले ब्वन, तेरे हाथ छ बचणैं मन,
जै कुछ कन आब तिने कन, तिने कन, तिने कन
परसि बटि लगातार, बारि-बारि कू बुखार, चड़्यू च रे डाग्टार, मोर्दु छौं उतार-उतार

खान्दु छौं पचै नि सक्दुं, बिना खाया मि रै नि सक्दुं, खान्दु छौं पचै नि सक्दुं, बिना खाया मि रै नि सक्दुं
उन्द, उब्ब बगत-बगत, गरम-ठण्ड मैं नि खब्द
मिठि दवै त्विल दैणि नी, मिठि दवै त्विल दैणि नी- कड़ि दवै मिल पैणि नि
झूट त्वै में किले ब्वन, तेरे हाथ छ बचणैं मन,
जै कुछ कन आब तिने कन, तिने कन, तिने कन
परसि बटि लगातार, बारि-बारि कू बुखार, चड़्यू च रे डाग्टार, मोर्दु छौं उतार-उतार

नाती-नातिना माया ममता, जर जजैता फैलि संगदा,नाती-नातिना माया ममता, जर जजैता फैलि संगदा
कूड़ि-पुंगड़ि गौरु भैंसा, यख्खि छुट्दा रुप्या-पैसा
मन को भैम त्वै बतांदु, मन को भैम त्वै बतांदु- डाग्टर मैं बोल नि चांदु
झूट त्वै में किले ब्वन, तेरे हाथ छ बचणैं मन,
जै कुछ कन आब तिने कन, तिने कन, तिने कन
परसि बटि लगातार, बारि-बारि कू बुखार, चड़्यू च रे डाग्टार, मोर्दु छौं उतार-उतार
मोर्दु छो उतार-उतार, मोर्दु छो उतार-उतार, मोर्दु छो उतार-उतार

गीत : [audio:parsi-bati-lagatar-by-narendra-singh-negi.mp3]

इस गीत का चुनाव व हिन्दी अर्थ हमारे सदस्य और लेखक हेम पंत का है।

अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया

Lyrics of the song “ Parsi Bati Lagatar, Bari Bari Ku Bukhar”

parasi bati lagaataar, baari-baari koo bukhaar, chadhyo ch re Daagtaar, mordu chhau.n utaar-utaar
parasi bati lagaataar, baari-baari koo bukhaar, chadhyo ch re Daagtaar, mordu chhau.n utaar-utaar
kuchh naa kuchh t kar jatan, tere haath chh bachaNai.n man
kuchh naa kuchh t kar jatan, tere haath chh bachaNai.n man
jai kuchh kan aab tine kan, tine kan, tine kan
parasi bati lagaataar, baari-baari koo bukhaar, chadhyo ch re Daagtaar, mordu chhau.n utaar-utaar

baidh dhaami haari gaini, kheesaa batuvaa jhaaDi gaini, baidh dhaami haari gaini, kheesaa batuvaa jhaaDi gaini
main maari khaadu kachairi, khabes pooji devataa nachai
harak pharak kuchh ni pdi, harak pharak kuchh ni pdi – ek joogu tak ni chhdi
jhoot tvai me.n kile bvan,tere haath chh bachaNai.n man,
jai kuchh kan aab tine kan, tine kan, tine kan
parasi bati lagaataar, baari-baari koo bukhaar, chadhyo ch re Daagtaar, mordu chhau.n utaar-utaar

tab kari ilaaj meru samajhi le mijaaj meroo, tab kari ilaaj meru samajhi le mijaaj meroo
chaa ku Dhabj tutadu ni, t.nbaaku maithe chhutadu ni
daliyaa khichaDi khai ni sakadu, daliyaa khichaDi khai ni sakadu – shikari binaa rai ni sakadu
jhoot tvai me.n kile bvan, tere haath chh bachaNai.n man,
jai kuchh kan aab tine kan, tine kan, tine kan
parasi bati lagaataar, baari-baari koo bukhaar, chadhyo ch re Daagtaar, mordu chhau.n utaar-utaar

saphed goli khapadi nee, laal pi.ngli pachadi nee, saphed goli khapadi nee, laal pi.ngli pachadi nee
glukoj sheeshi chddi nee , pisee pudiyaa lddi nee
kaippasool khai ni sakadu, kaippasool khai ni sakadu – i.njakshan mai.n sai ni sakadu
jhoot tvai me.n kile bvan, tere haath chh bachaNai.n man,
jai kuchh kan aab tine kan, tine kan, tine kan
parasi bati lagaataar, baari-baari koo bukhaar, chadhyo ch re Daagtaar, mordu chhau.n utaar-utaar

khaandu chhau.n pachai ni sakdu.n, binaa khaayaa mi rai ni sakdu.n, khaandu chhau.n pachai ni sakdu.n, binaa khaayaa mi rai ni sakdu.n
und, ubb bagat-bagat, garam-thaND mai.n ni khabd
mithi davai tvil daiNi nee, mithi davai tvil daiNi nee- kdi davai mil paiNi ni
jhoot tvai me.n kile bvan, tere haath chh bachaNai.n man,
jai kuchh kan aab tine kan, tine kan, tine kan
parasi bati lagaataar, baari-baari koo bukhaar, chadhyo ch re Daagtaar, mordu chhau.n utaar-utaar

naatee-naatinaa maayaa mamataa, jar jajaitaa phaili s.ngadaa,naatee-naatinaa maayaa mamataa, jar jajaitaa phaili s.ngadaa
koodi-pu.ngdi gauru bhai.nsaa, yakhkhi chhutdaa rupyaa-paisaa
man ko bhaim tvai bataa.ndu, man ko bhaim tvai bataa.ndu- Daagtar mai.n bol ni chaa.ndu
jhoot tvai me.n kile bvan, tere haath chh bachaNai.n man,
jai kuchh kan aab tine kan, tine kan, tine kan
parasi bati lagaataar, baari-baari koo bukhaar, chadhyo ch re Daagtaar, mordu chhau.n utaar-utaar
mordu chho utaar-utaar, mordu chho utaar-utaar, mordu chho utaar-utaar

Album : Chhibrat

Disclaimer : These songs are only to promote Uttarakhandi Music. If you like these then please buy original Cd/Cassettes and help Uttarakhandi Music.

Related posts

Leave a Comment