प्रमोद कुमार (पी.के.) पाण्डे

प्रमोद कुमार (पी.के.) पाण्डे (Pramod Kumar (P.K.) Pandey)

(माताः स्व. चन्दा पाण्डे, पिता डॉ. चारु चन्द्र पाण्डे)

जन्मतिथि : 19 अप्रैल 1940

जन्म स्थान : हल्द्वानी

पैतृक गाँव : पाण्डेगाँव (भीमताल) जिला : नैनीताल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : पी.एचडी

प्राथमिक से इण्टर- रा.इ.का., नैनीताल

बी-एससी- डी.एस.बी. कालेज, नैनीताल

बी.इ., एम.इ. तथा पीएच.डी- रुड़की विश्वविद्यालय

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः बी.एससी के बाद बी.इ. करना, अध्यापन तथा शोध को जीवन के लक्ष्य के रूप में चुनना।

प्रमुख उपलब्धियाँ : जल तथा वायु अभियांत्रिकी (हाइड्रोलिक तथा विन्ड इंजीनियरिंग) में विशेष अध्ययन किया और 16 शोध छात्रों से इन्हीं विषयों पर और अध्ययन करवाया। इन विषयों पर विभिन्न संस्थाओं तथा सरकारों को कन्सलटैन्सी भी दी। 50 शोध पत्र प्रकाशित। रुड़की वि.वि. में 38 साल तक कार्य किया। सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष, डीन शोध तथा औद्योगिक समन्वयक, डीन सिविल इंजीनियरिंग संकाय, प्रो वाइस चांसलर तथा कुछ समय के लिए वाइस चांसलर रहने के बाद अवकाश प्राप्त किया। अभी आप बिड़ला इंन्स्टीट्यूट ऑव एप्लाइड साइंसेज भीमताल के निदेशक हैं।

युवाओं के नाम संदेशः कठिन परिश्रम ही आपको आगे ले जाता है और यह जीवन में सदैव काम आता है।

विशेषज्ञता : जल तथा वायु अभियांत्रिकी (हाइड्रोलिक तथा विन्ड इंजीनियरिंग)।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Leave a Comment