प्रयाग जोशी

प्रयाग जोशी ( Prayag Joshi)

(माताः श्रीमती रधी जोशी, पिताः स्व. पुरुषोत्तम जोशी)

जन्मतिथि : 27 जनवरी 1943

जन्म स्थान : चिटगालगांव

पैतृक गाँव : चिटगालगांव जिला : पिथौरागढ़

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 2 पुत्रियाँ

शिक्षा : पीएच.डी.

प्राथमिक शिक्षा- चिटगालगांव में

इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई रा.इ.का. नारायणनगर (अस्कोट) में बी.ए. व एम.ए.- डी.एस.बी. कालेज नैनीताल (आगरा वि.वि.)

पीएच.डी.- कुमाऊँ व गढ़वाल के लोकगाथा साहित्य पर डॉ. त्रिलोचन पाण्डे के निर्देशन में जबलपुर विश्वविद्यालय से।

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः उच्च शिक्षा के अंतिम वर्ष में विश्वविद्यालय के मेघावी छात्रों की सूची में द्वितीय स्थान पाना।

प्रमुख उपलब्धियां : कुमाउँनी लोक गाथा के तीन संकलनों का, लोक गाथाओं पर शोध से सम्बंधित निबंधें (दो जिल्दों में) का, कुमाऊं की वनराजि जाति पर शोध सर्वेक्षण यात्राओं से संम्बधित एक रोचक पुस्तक का तथा सीरा के मल्ल व चंद राजाओं के समय की बहियों का प्रकाशन।

युवाओं के नाम संदेशः युवाओं को अपने इलाके के लोक साहित्य का संकलन और अध्ययन करना चाहिए। खूब पैदल चलना चाहिए और जोखिम के कामों में रुचि रखनी चाहिए। शराब नहीं पीनी चाहिए और खेती, पशुपालन और बागवानी के पुराने धंधे को नहीं छोड़ना चाहिए।

विशेषज्ञता : भाषा, लोक साहित्य, इतिहास, शोध् कार्य।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment