रमेश चन्द्र फुलोरिया (Ramesh Chandra Fuloria)
(माताः स्व. कौशल्या देवी, पिताः स्व. राम दत्त फुलोरिया)
जन्मतिथि : 1 अप्रैल 1937
जन्म स्थान : आदिग्राम
पैतृक गाँव : आदिग्राम जिला : अल्मोड़ा
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र, 2 पुत्रियाँ
शिक्षा : पीएच.डी.
प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी पाठशाला, स्यालदे (अल्मोड़ा)
मिडिल स्कूल- मासी (अल्मोड़ा)
हाईस्कूल, इंटर- रा.इ.का. अल्मोड़ा
बी.एससी., एम.एससी. (भूगर्भशास्त्र)- लखनऊ विश्वविद्यालय
पीएच.डी. (पेट्रो. जियो.)- मॉस्को पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट, मास्को
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1962-64 के दौरान मास्को पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट में अध्ययन।
प्रमुख उपलब्धियाँ : 1. भारत, ईराक व सोवियत यूनियन की पेट्रोलियम जियोलॉजी का गहन अध्ययन जिसके परिणामस्वरूप नये तेल-गैस क्षेत्रों का पता लगा। भारत सरकार के नेशनल मिनरल अवार्ड द्वारा सम्मानित।
2. डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय (असम) में अप्लाइड जियोलॉजी तथा पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी विभागों का गठन।
3. विश्वविद्यालय के छात्रों को पेट्रोलियम जियोलॉजी तथा पेट्रोलियम पेशेवरों को एडवान्स ट्रेनिंग।
4. अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों को पेट्रोलियम खनन के सम्बंध में सलाह
5. अपने बच्चों को अच्छा नागरिक व पेशेवर बनने हेतु मार्गदर्शन।
युवाओं के नाम संदेशः जीवन का सबसे सुरक्षित सिद्धांत- दूसरों को सुधारने के बजाय बेहतर है खुद को बेहतर बनाया जाय। साथ ही जीवन की वास्तविकताओं के प्रति व्यावहारिक नजरिया होना चाहिए।
विशेषज्ञता : पैट्रो जिओलाजी, विज्ञान।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।
Dear Shri Pokharia Jee and Ahsan Bakhsh Jee,
You are doing a great service to Uttarakhand and its people. Please accept my sincere appreciation and gratitude for it.
With high regards and best wishes,
Yours sincerely,
R. C. Fuloria