रतन सिंह

रतन सिंह (Ratan Singh) 

(माताः स्व. भागा देवी, पिताः स्व. कल्याण सिंह चौहान )

जन्मतिथि : 20 जनवरी 1953

जन्म स्थान : सोनी

पैतृक गाँव : सोनी जिला : टिहरी गढ़वाल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री

शिक्षा : आठवीं पास

पर्वतारोहण शिक्षा-

बेसिक कोर्स- ए ग्रेड, 1970

एडवांस कोर्स- ए ग्रेड, 1971

स्कीइंग के बेसिक, इण्टरमीडिएट व एडवांस कोर्स, ए ग्रेड

सर्च एण्ड रेस्क्यू, मेथड आफ इंस्ट्रक्शन एवं माउंटेन गाइड, ए ग्रेड

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी में 1971 में नौकरी शुरू करना। यहीं से पर्वतारोहण की शुरूआत हुई।

प्रमुख उपलब्धियाँ : 1. नन्दादेवी ईस्ट शिखर (7436 मी.द) आरोहण 1975, 2. नन्दादेवी मुख्य शिखर (7815 मी.) आरोहण, 1981 3. एवरेस्ट अभियान 1984 में 8100 मी. ऊंचाई तक आरोहण 4. मोमोस्तंग कांगड़ी शिखर (7516 मी.) आरोहण, 1984  5. त्रिशूली शिखर (7035 मी.) आरोहण, 2001.

इसके अतिरिक्त 1995 में भोजपत्र की पौधशाला तैयार कर 1996 में भोजवासा (गंगोत्री) में वृक्षारोपण। उ.प्र. सरकार की ओर से 1981 में प्रशस्ति, 1993 में आई.एम.एफ. की ओर से पर्वतारोण में उत्कृष्ठ योगदान के लिए स्वर्ण पदक, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 1995 के चैखम्बा-2 तथा 1997 के सतोपन्थ आरोहण पर पुरस्कार.

युवाओं के नाम संदेशः कड़ी मेहनत, ईमानदारी व लगन जीवन में फल देती है। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।

विशेषज्ञता : पर्वतारोहण।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment