पी.सी.एस. रौतेला (P.C.S.Rautela)
(माताः श्रीमती बसन्ती रौतेला, पिताः श्री सी.एस. रौतेला)
जन्मतिथि : 12 मई 1944
जन्म स्थान : अल्मोड़ा
पैतृक गाँव : बटगल रौतेला जिला : अल्मोड़ा
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 1 पुत्री
शिक्षा : एम.टैक.
प्राथमिक- पंचधारा प्राइमरी स्कूल, अल्मोड़ा
बी.एससी. इंजीनियरिंग (बी.आई.टी.आर.),
एम.टैक. आई.आई.टी., कानपुर
अलंकरणः ए.वी.एस.एम. (एस.सी.), वी.एस.एम.
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः 1971 के युद्ध में बहुत नजदीक से गोली का गुजरना। अपनी जिम्मेदारी महसूस करना और कभी भी सैन्य सेवा न छोड़ने का निर्णय।
प्रमुख उपलब्धियाँ : भारतीय जगुवार विमान, जो 1980 के दशक की महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है, के निर्माण समूह के प्रबन्धक तथा निर्माण टीम के सदस्य रहे। अत्यन्त महत्वपूर्ण एयर डिफेंस ग्राउण्ड इनवायरनमेंट डिजायन के प्रोजेक्ट इंजीनियर रहे। वायु सेना के अन्य अनेक पक्षों के विकास में योगदान दिया। हाल ही में एयर वाईस मार्शल के पद से अवकाश प्राप्त किया है।
युवाओं के नाम संदेशः बाहर निकलो। अपने को विभिन्न विशेषज्ञताओं से लैस करो, जोखिम उठाओ, जो कि हमारा प्राकृतिक गुण है। यह मानकर चलो कि कुछ भी असंभव नहीं है और अपने आप पर विश्वास करो।
विशेषज्ञता : वायु सेना प्रबन्धन, वायुसेना तकनीक।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।