जे.सी.एस. रावत (J.C.S.Rawat)
(माताः श्रीमती पी.डी. रावत, पिता स्व. एस.के.एस. रावत)
जन्मतिथि : 24 मई 1949
जन्म स्थान : नैनीताल
पैतृक स्थान : नैनीताल जिला : नैनीताल
वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्र, 2 पुत्रियाँ
शिक्षा : बी.ए., एलएल.बी.
प्राथमिक- घाना, नैनीताल
हाईस्कूल- मुक्तेश्वर, नैनीताल
इण्टर- रा.इ.का., नैनीताल
बी.ए.- डी.एस.बी. कालेज, नैनीताल
एलएल.बी.- लखनऊ विश्वविद्यालय
जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः न्यायालय विभाग में नौकरी प्राप्त करना।
प्रमुख उपलब्धियाँ : 1976 में यू.पी. न्यायिक विभाग में मुन्सिफ मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्ति। 1994 तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में उच्च न्यायालय के ऑफीसर के रूप में नियुक्ति व कार्य किया। 1994-2000 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ बैन्च में अतिरिक्त रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के रूप में कार्य किया। बाद में उत्तरांचल राज्य के गठन के बाद नवम्बर 2000 में नैनीताल हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल पद पर नियुक्ति। जनवरी 2003 से सर्वोच्च न्यायालय में जनरल रजिस्ट्रार के रूप में कार्य।
विशेषज्ञता : कानून।
नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।