आर.एस. रावत

आर.एस. रावत (R.S.Rawat)

(माताः श्रीमती जानकी रावत, पिताः स्व. श्री डी.एस. रावत)

जन्मतिथि : 30 जनवरी 1961

जन्म स्थान : नैनीताल

पैतृक गाँव : नैनीताल जिला : नैनीताल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 1 पुत्री

शिक्षा : बी.ए.

प्राथमिक शिक्षा- प्राइमरी स्कूल नैनीताल

हाईस्कूल, इण्टर- सी.आर.एस.टी. इण्टर कालेज, नैनीताल

बी.ए.- डी.एस.बी. कालेज, नैनीताल

जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ः भारतीयॅ हॉकी टीम में चयन।

प्रमुख उपलब्धियाँ : जूनियर विश्व कप (क्वालालाम्पुर-1982, वैंकुअर-1985). 10 देशों का हॉकी टूर्नामेंट (हांगकांग-1984). 4 देशों का हॉकी टूर्नामेंट (लंदन-1985). चैंपियंस ट्राफी (पर्थ-1985). अजलानशाह हॉकी टूर्नामेंट (मलेशिया-1985, स्वर्ण पदक). 4 देशों का टूर्नामेंट (दुबई-1986, स्वर्ण पदक). चैंपियंस ट्राफी (पाकिस्तान-1986). 4 देशों का टूर्नामेंट (कुवैत-1986). 10वें एशियाई खेल (सिओल- 1986). 6ठा विश्व कप (लंदन-1986). इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड कप (नई दिल्ली-1986). भारत-पाक टेस्ट मैच (भारत-पाकिस्तान, 1986). दूसरा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड कप (लखनऊ-1987). 4 देशों का टूर्नामेंट (सोवियत यूनियन-1987). 4 देशों का टूर्नामेंट (केन्या-1987, स्वर्ण पदक). ओलम्पिक खेल (सिओल-1988)।

युवाओं के नाम संदेशः खेलों के लिए कड़ी मेहनत करें और उत्तरांचल के गौरव बनें।

विशेषज्ञता : हॉकी।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Leave a Comment