रुपसा रमोती घुंघुर नि बाजा छम….

जीजा साली की मीठी छेड़-छाड़ अन्य लोकगीतों की तरह ही उत्तराखंड के लोकगीतों में मिलती है। चाहे आप फिर "ओ भीना कस के जानो द्वारहाटा" देख लें या फिर "रुपसा रमौती"। "रुपसा रमौती" गोपाल बाबू गोस्वामी द्वारा गाया एक बहुत प्रसिद्ध गीत है। यह गीत भी हमें दो रूपों में मिलता है। एक पुराना वाला जो कि पुरानी कैसेटों में मिलता है और दूसरा नया संस्करण जो वी.सी.डी. में अनेक दृश्यों के साथ मिलता है। जहाँ पुराने वाले गीत में एक मिठास का अनुभव होता है वहीं नये वाले गीत में दृश्यों को देख के कुछ विद्रूपता का अहसास होता है। दृश्यों के द्वारा इसे एक कॉमिक गीत बनाने का प्रयास किया गया है जिसमें इसकी मीठी झिड़की कहीं खो सी गयी है। नये गीत के बोल भी काफी अलग हैं और इसमें नये जमाने का संगीत भर कर इसे थोड़ा आधुनिक बनाने का प्रयास भी किया गया है। आपके लिये दोनों गाने के बोल, ऑडियो और नये गाने का वीडियो प्रस्तुत है। आप खुद ही देखें और निर्णय लें।

भावार्थ (पहले संस्करण का) : पहले संस्करण से यह अहसास होता है कि एक जीजा और साली मेले से लौट रहे हैं और साली थोड़ी तेज चल रही है तो जीजा उससे कहता है कि हे रुपसी (रुपवान) रमौती (साली को प्यार से दिया हुआ नाम) तू इतनी तेज घुंघरू बजाते हुए मत चल। अरे रुक जा धीरे धीरे चलते हैं इतनी तेज क्यों चल रही है। अरे घर में मां डांटेगी, चिल्लायेगी..देखों कैसे हल लगाकर धान बोये थे जिन्हें पहले पक्षी खा रहे हैं, उसके बाद किसानों का नम्बर आयेगा और तू इतनी तेज चल रही हैं। (रास्ते में शायद साली किलमोडी (एक पहाड़ी फल) खाने लगी है तो जीजा कहता है)। अरे किलमोड़ी मत खा इसको खाने से जीभ काली हो जायेगी। मैं तेरा इतना रंगीला जीजा हूँ और तू मेरी इतनी सुन्दर साली है। इस तरह घुंघरू मत बजा। अरे घर में मां डांटेगी, चिल्लायेगी..मैं अस्सी रुपये में एक बैल खरीद के लाया जिसकी पूंछ झड़ी हुई है। मेरी प्यारी साली तू थोड़ा धीरे धीरे चल।

पुराने गीत के बोल (देवनागरी में)

ओ रुपसा रमोती घुंघुर ना बाजा छम….

छुमा रुपसा रमोती घुंघुर ना बाजा छम….
छुमा जागी जा, माठु-माठु जौलूँ,  किलै जैंछे चम…
छमा रुपसा रमोती, घुंघुर ना बाजा छम्मऽऽऽऽ

दैऽऽऽऽ रुपसाऽऽऽऽऽऽ
मै खै देली, मैं टोकेली हलिया हल बाये, छ्म छ्म बोये धाना
ओ पैली खानी चूहा पंछी फिर खाये किसाना
फिर खाये किसाना दै किहुण कौंछे खण्यूणी द पै घुंघुर ना बाजा छुम छुम
बुड़िये कि ज्वाना, घुंघुर ना बाजा छुम
छुमा बुड़िये कि ज्वाना, घुंघुर ना बाजा छुम
छुमा रुपसा रमोती, घुंघुर ना बाजा छुम

दैऽऽऽऽ रुपसाऽऽऽऽऽऽ
खैमरे की पायी, किलमोड़ी झन खैये गीज होली कायी
गीज होली कायी, मैं तेरो रंगील भिना  घुंघुरु ना बाजा छुम छुम
द पै  तू रंगीली साई घुंघुर ना बजा छुम
छुमा तू रंगीली साई घुंघुर ना बजा छुम
छुमा रुपसा रमोती, घुंघुर ना बाजा छुम
छुमा रुपसा रमोती, घुंघुर ना बाजा छुम

दैऽऽऽऽ रुपसाऽऽऽऽऽऽ
मै खै देली, मैं टोकेली, ताल को जड़िया अस्सी में बल्द ल्याऊं पुछ्ड़ झड़िया
पुछ्ड़ झड़िया, ख्वार में गागर तेरो पाणी को भरिया
ओ माठु माठु हिट चकोरा घुंघुर ना बाजा छुम
ओ मेरी हौंसिया घुंघुर ना बाजा छुम
छुमा ओ मेरी हौंसिया घुंघुर ना बाजा छुम

छुमा रुपसा रमोती, घुंघुर ना बाजा छुम

गीत : [audio:rupsa-ramoti-ghunghur-na-baja-chham-old-gopal-babu-goswami-by-merapahad-dot-com.mp3]

अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।

भावार्थ (नये संस्करण का) : एक जीजा और साली जौलजीवी मेले (पिथौरागढ़ जिले के जौलजीवी नामक स्थान पर प्रतिवर्ष 14 नवंबर को लगने वाला मेला) में जा रहे हैं और साली थोड़ी तेज चल रही है तो जीजा उससे कहता है कि हे रुपसी (रुपवान) रमौती (साली को प्यार से दिया हुआ नाम) तू इतनी तेज घुंघरू बजाते हुए मत चल। अरे रुक जा धीरे धीरे चलते हैं इतनी तेज क्यों चल रही है। अरे तेरा मुँह तो जैसे सेब का दाना है, तू इतनी तेज क्यों भाग रही हैं। तेरा मुँह कितना सुन्दर है, ना ज्यादा गोरा है ना ज्यादा काला। मैं तेरा इतना रंगीला जीजा हूँ और तू मेरी इतनी सुन्दर साली है। इस तरह घुंघरू मत बजा। इस तरह जौलजीवी मेले में अकेले मत जा। कोई गोरखिया या भोटिया तुझे उठा ले जायेगा। रुक जा और थोड़ा मुड़ के देख मैं भी तेरे साथ आ रहा हूँ। मेरी प्यारी साली तू थोड़ा धीरे धीरे चल।

नये गीत के बोल (देवनागरी में)

ए रुपसा रमोती घुंघुर ना बाजा छुम….

छुमा रुपसा रमोती घुंघुर ना बाजा छुम….
छुमा जागी जा, माठु-माठु जौलूँ,  किलै जैंछे चम…
छमा रुपसा रमोती, घुंघुर ना बाजा छम्मऽऽऽऽ

दैऽऽऽऽ रुपसाऽऽऽऽऽऽ
निगाव की माणी,ए निगाव की माणी, तू सेव की जसी डाणीऽऽऽ,
सेव की जसी डाणीऽऽऽ, निकर-निकर भागी, तू मेरी नीखाणी,
नी खालीऽऽऽऽ मैं के टोकली,
झंवर नी बाजा छम्म, छुमा जागी जा माठु-माठु जौंल्यूं
किले जांछी, चम,
छुमा रुपसा रमोती घुंघुर नी बजा छमऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽ।
छुम परुली परुलीऽऽऽऽऽऽ
छुम रुपसी रुपसीऽऽऽऽऽऽ घुंघुर नी बजा छमऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽ

दै रुपसी खैमरे की पायी,खैमरे की पायी
तेरी मुखुड़ी मेके खाली  ना गोरी ना काई
तेरी मुखुड़ी मेके खाली  ना गोरी ना काई
मैं तेरो रंगील भिना  मुरुली बाजा छमऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽ
तू मेरी साई घुंघुर नी बजा छमऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽ
छमा जागी जा माठु-माठु जौंल्यूं किले जांछी, चम,
छुमा रुपसा रमोती घुंघुर नी बजा छमऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽ।

दै परुली जौलजीबी म्याऊ नि जा,जौलजीबी का म्यावा नि जा
इकेली रुपसाऽऽऽऽ।
सट्ट क्वै सटका ली झालो गोरखिया-भोटिया
सट्ट क्वै सटका ली झालो गोरखिया-भोटिया,
जागी जा फरकाने नि चा, घुंघुरु नी बजा छम्म….
छुमा ओ साई होंसिंया, घुंघुर नी बजा छम्म….
जागी जा माठु-माठु जौला, किलै जांछी चम,
रुपसा रमोती घुंघुर नि बाजा छम….
छुमा जागी जा, माठु-माठु जौलां, किलै जांछी चम…
छमा रुपसा रमोती, घुंघुर नी बाजा छम्मऽऽऽऽ।

गीत : [audio:rupsa-ramoti-ghunghur-na-baja-chham-gopal-babu-goswami-by-merapahad-dot-com.mp3]

अपना उत्तराखंड में उत्तराखंड से संबंधित गीत केवल उत्तराखंड के संगीत को बढ़ावा देने के लिये हैं। यदि आपको यह पसंद आयें तो निवेदन है कि बाजार से इन्हे सीडी या कैसेट के रूप में खरीद कर उत्तराखंडी संगीत को बढ़ावा दें। हम यथा-संभव सीडी या कैसेट की जानकारी देने का प्रयास करते हैं। यदि आपको इससे संबंधित जानकारी हो तो क़ृपया टिप्पणी में बतायें।

Lyrics of Old Song in Roman

o rupasa ramoti ghunghur na baja chhama….

chhuma rupasa ramoti ghunghur na baja chhama….
chhuma jagi ja, mathu-mathu jauloon, kilai jainchhe chama…
chhama rupasa ramoti, ghunghur na baja chhamma-a–a–a–a-

dai-a–a–a–a- rupasa-a–a–a–a–a–a-
mai khai deli, main tokeli haliya hal baye, chhm chhm boye dhana
o paili khani chooha panchhi fir khaye kisana
fir khaye kisana dai kihun kaunchhe khanyooni d pai ghunghur na baja chhum chhum
budiye ki jvana, ghunghur na baja chhum
chhuma budiye ki jvana, ghunghur na baja chhum
chhuma rupasa ramoti, ghunghur na baja chhum

dai-a–a–a–a- rupasa-a–a–a–a–a–a-
khaimare kee payi, kilamodi jhan khaiye gij holi kayi
gij holi kayi, main tero rangil bhina ghunghuru na baja chhum chhum
d pai too rangili saee ghunghur na baja chhum
chhuma too rangili saee ghunghur na baja chhum
chhuma rupasa ramoti, ghunghur na baja chhum
chhuma rupasa ramoti, ghunghur na baja chhum

dai-a–a–a–a- rupasa-a–a–a–a–a–a-
mai khai deli, main tokeli, tal ko jadiya assi men bald lyaoon puchhd jhadiya
puchhd jhadiya, khvar men gagar tero pani ko bhariya
o mathu mathu hit chakora ghunghur na baja chhum
o meri haunsiya ghunghur na baja chhum
chhuma o meri haunsiya ghunghur na baja chhum

chhuma rupasa ramoti, ghunghur na baja chhum

Lyrics of New Song in Roman

e rupasa ramoti ghunghur na baja chhuma….

chhuma rupasa ramoti ghunghur na baja chhuma….
chhuma jagi ja, mathu-mathu jauloon, kilai jainchhe chama…
chhama rupasa ramoti, ghunghur na baja chhamma-a–a–a–a-

dai-a–a–a–a- rupasa-a–a–a–a–a–a-
nigav kee mani,e nigav kee mani, too sev kee jasi dani-a–a–a-,
sev kee jasi dani-a–a–a-, nikar-nikar bhagi, too meri nikhani,
ni khali-a–a–a–a- main ke tokali,
jhanvar ni baja chhamm, chhuma jagi ja mathu-mathu jaunlyoon
kile janchhi, cham,
chhuma rupasa ramoti ghunghur ni baja chhama-a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a-.
chhum paruli paruli-a–a–a–a–a–a-
chhum rupasi rupasi-a–a–a–a–a–a- ghunghur ni baja chhama-a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a-

dai rupasi khaimare kee payi,khaimare kee payi
teri mukhudi meke khali na gori na kaee
teri mukhudi meke khali na gori na kaee
main tero rangil bhina muruli baja chhama-a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a-
too meri saee ghunghur ni baja chhama-a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a-
chhama jagi ja mathu-mathu jaunlyoon kile janchhi, cham,
chhuma rupasa ramoti ghunghur ni baja chhama-a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a–a-.

dai paruli jaulajibi myaoo ni ja,jaulajibi ka myava ni ja
ikeli rupasa-a–a–a–a-.
satt kvai sataka li jhalo gorakhiya-bhotiya
satt kvai sataka li jhalo gorakhiya-bhotiya,
jagi ja farakane ni cha, ghunghuru ni baja chhamma….
chhuma o saee honsinya, ghunghur ni baja chhamma….
jagi ja mathu-mathu jaula, kilai janchhi cham,
rupasa ramoti ghunghur ni baja chhama….
chhuma jagi ja, mathu-mathu jaulan, kilai janchhi chama…
chhama rupasa ramoti, ghunghur ni baja chhamma-a–a–a–a-.

You can get many such songs in our forum and download Kumaoni/Garhwali songs through the links provided here. For various other songs of Gopal Babu Goswami you can visit here.

Disclaimer : These songs are only to promote Uttarakhandi Music. If you like these then please buy original Cd/Cassettes and help Uttarakhandi Music.

Related posts

2 Thoughts to “रुपसा रमोती घुंघुर नि बाजा छम….”

  1. basant bhatt

    puran gana hi thik he naye gane me wo ras nahi he

  2. Rahul

    Itne classic gaane ki taang todh di aisa ghatiya video bana kar

Leave a Comment