डी.डी. शर्मा

डी.डी. शर्मा (D.D.Sharma) 

(माताः श्रीमती क्षेमवती शर्मा, पिताः श्री दुर्गा दत्त शर्मा)

जन्मतिथि : 24 अक्तूबर 1924

जन्म स्थान : भीमताल

पैतृक गाँव : जंगलियागांव जिला : नैनीताल

वैवाहिक स्थिति : विवाहित बच्चे : 2 पुत्र, 4 पुत्रियाँ

शिक्षा : पीएच.डी., डी.लिट.

एम.ए. (संस्कृत)- आगरा विश्वविद्यालय

पीएच.डी. (संस्कृत)- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय

पीएच.डी. ;भाषाशास्त्रद्ध- पंजाब विश्वविद्यालय

डी.लिट्.- पंजाब विश्वविद्यालय

साहित्याचार्य (संस्कृत) बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, साहित्य रत्न (हिन्दी सा.स. प्रयाग)

प्रमुख उपलब्धियाँ : 40 वर्ष अध्यापन व 50 वर्ष शोध का अनुभव। भारत-आर्य, तिब्बत- बर्मी व दरद-पर्वतीय भाषाओं में विशेषज्ञता। इसके अतिरिक्त संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, फारसी, फ्रेंच, जर्मन, पंजाबी, नेपाली, डोगरी, बंगाली, गुजराती, तिब्बती तथा हिमालय की अनेक भाषाओं का ज्ञान। भाषाशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास व संस्कृति में विषद शोध। 30 ग्रन्थों व 150 से अधिक शोधपत्रों का प्रकाशन। जवाहर लाल नेहरू फैलोशिप, इंदिरागांधी मैमोरियल फैलोशिप तथा यू.जी.सी. ऐमेरिटस फैलोशिप प्राप्तकर्ता। अनेक शोध परियोजनाओं का निर्देशन। उ.प्र. संस्कृत अकादमी द्वारा संस्कृत साहित्य पुरस्कार। अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित।

युवाओं के नाम संदेशः कमण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।

विशेषज्ञता : इतिहास, भाषा, अनुवाद, शोध।

नोट : यह जानकारी श्री चंदन डांगी जी द्वारा लिखित पुस्तक उत्तराखंड की प्रतिभायें (प्रथम संस्करण-2003) से ली गयी है।

Related posts

Leave a Comment